फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   one student arrested for murder of B.Tech student in lucknow

लखनऊः बीटेक छात्र की हत्या के मामले में युवक गिरफ्तार, पूर्व विधायक का बेटा है आरोपी

Fri, 21 Feb 2020 05:03 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 21 Feb 2020 05:03 PM IST
विज्ञापन
one student arrested for murder of B.Tech student in lucknow
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के गोमती नगर के अलकनंदा अपार्टमेंट में गुरुवार को दिनदहाड़े बीबीडी के बीटेक छात्र प्रशांत सिंह (24) की फिल्मी अंदाज में चाकू मारकर हत्या करने के मामले में शुक्रवार को बीबीडी के छात्र अमन बहादुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी  बसपा के पूर्व विधायक शमशेर बहादुर सिंह का बेटा है। आरोपी लखीमपुर खीरी का रहने वाला है। वहीं मुख्य आरोपी अर्पण उर्फ टाइगर फरार है।
विज्ञापन


मालूम हो कि मृतक प्रशांत का जूनियर छात्रों से गुटबाजी को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार रात बाराबंकी के रेस्टोरेंट में प्रशांत के दोस्त की बर्थडे पार्टी में भी जूनियरों से मारपीट हुई थी। गुरुवार दोपहर वह अलकनंदा अपार्टमेंट में मुंहबोली बहन से मिलने गया, जहां 12-14 हमलावर पहले से इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन


उसके कार से पहुंचते ही युवकों ने ड्राइविंग सीट की तरफ के शीशे तोड़कर प्रशांत के सीने पर चाकू घोंप दिया। वह अपार्टमेंट की तरफ भागा और सीढ़ियों पर गिर पड़ा। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया था। प्रशांत के दोस्त आलोक की तहरीर पर अर्पण शुक्ल समेत पांच पर  पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाकू मारकर हमलावर भाग निकले

one student arrested for murder of B.Tech student in lucknow

पुलिस उपायुक्त पूर्वी सोमेन वर्मा ने बताया कि प्रशांत मूलत: वाराणसी के बाबतपुर गंगापुर का रहने वाला था और बीबीडी से इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। वह यहां गोमतीनगर के विजयखंड में किराये के कमरे में जौनपुर के आलोक यादव, लखीमपुर खीरी के सभय मिश्रा और मऊ के विकास सिंह के साथ रहता था।

गुरुवार को आलोक का जन्मदिन था। बुधवार रात 12 बजे सभी बाराबंकी के सफेदाबाद स्थित कालिका हट रेस्टोरेंट गए थे। आलोक, सभय का कहना है कि वहां बीबीडी के बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र अर्पण शुक्ल उर्फ टाइगर व प्रशांत में मारपीट हुई थी।

इसके बाद बृहस्पतिवार दोपहर साढे़ तीन बजे प्रशांत इनोवा से अलकनंदा अपार्टमेंट में रहने वाली बीबीडी की सीनियर छात्रा व मुंहबोली बहन से मिलने पहुंचा था। सिक्योरिटी सुपरवाइजर दुर्गेश शुक्ला का कहना है कि छात्र के पहुंचने से कुछ मिनट पहले 12-15 लड़के वहां आ गए थे।

प्रशांत जैसे ही अपार्टमेंट पहुंचा, गेट के आसपास घूम रहे लड़कों ने उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने शीशे तोड़कर कार की अगली सीट पर बैठे प्रशांत से मारपीट शुरू कर दी। चालक साजिद ने विरोध किया तो उसे भी पीटा। एक ने प्रशांत के सीने पर चाकू मार दिया। इसके बाद हमलावर भाग निकले।

अस्तपाल में तोड़ा दम

one student arrested for murder of B.Tech student in lucknow
अलकनंदा अर्पाटमेंट में हत्या - फोटो : अमर उजाला

लहूलुहान प्रशांत कार से निकलकर अपार्टमेंट की तरफ भागा और एम ब्लॉक की सीढ़ियों के पास पेट के बल गिर पड़ा। पुलिस प्रशांत को अस्पताल ले गई, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस उपायुक्त पूर्वी के अलावा अपर पुलिस उपायुक्त अमित कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त गोमतीनगर संतोष कुमार सिंह, गोमतीनगर इंस्पेक्टर अमित कुमार दुबे ने पड़ताल शुरू की।

प्रशांत की हत्या की खबर मिलते ही आलोक व उसके अन्य साथी भी पहुंच गए। कार चला रहे हुसैनगंज निवासी साजिद समेत बीबीडी के कई छात्रों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed