फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   one more obstacle in lucknow metro project.

अब व्यापारियों ने लगाया मेट्रो की रफ्तार में अड़ंगा

Sat, 22 Nov 2014 12:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 22 Nov 2014 12:08 PM IST
विज्ञापन
one more obstacle in lucknow metro project.

कानपुर रोड के व्यापारियों ने लखनऊ मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अधिकारियों से दुकानों के सामने 15 फीट जगह पार्किंग के लिए छोड़ने की मांग की है।

विज्ञापन


दुकानों के सामने 15 फीट जगह छोड़ने की मांग
व्यापारियों की मांगें मेट्रो रेल परियोजना की राह में खलल डाल सकती हैं।

उनकी इस मांग को पूरा किया गया तो वाहनों के लिए एक ओर मात्र 12 फुट सड़क बचेगी। ऐसे में वाहन किस तरह से निकल पाएंगे, ये बहुत बड़ा सवाल होगा। वहीं, मेट्रो स्टेशनों की जगह भी अपने स्तर से तय करना चाहते हैं।
विज्ञापन


दरअसल कानपुर रोड पर बड़े-बड़े मार्केट में पार्किंग की जगह को घेर कर दुकानें बना ली गई हैं। अब मेट्रो निर्माण के चलते संभावित दिक्कतों से चिंतित कारोबारी दुकानों के सामने 15 फीट चौड़ी जगह छोड़ने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जिन मेट्रो स्टेशनों का स्थान तय करने के लिए एलएमआरसी का डिजाइन कंसलटेंट कड़ी मशक्कत कर रहा है, कारोबारी उन स्टेशनों का निर्माण शुरू होने से पहले डिजाइन खुद देखने की भी मांग कर रहे हैं।

भविष्य में टकराव की आशंका

one more obstacle in lucknow metro project.

इन मांगों से मेट्रो रेल परियोजना की प्रगति पर बुरा असर पड़ सकता है। एलएमआरसी के आला अधिकारी भी इस बात को मान रहे हैं, मगर अधिकृत तौर पर इस मुद़्दे को लेकर कुछ कहने से कतरा रहे हैं।

यहां निर्माण के दौरान लगभग तिहाई सड़क कवर हो जाएगी। सड़क दोनों ओर करीब 42-42 फुट चौड़ी है। हर ओर 15-15 फुट सड़क कवर की जाएगी। ऐसे में 27 फुट ही सड़क बचेगी।

इसमें अगर व्यापारियों की मांग के अनुरूप पार्किंग के लिए 15 फुट सड़क और दे दी गई तब सिर्फ 12 फुट सड़क वाहनों के निकलने के लिए बचेगी।

एलएमआरसी के एक अधिकारी का साफ कहना है कि न तो कारोबारियों से स्टेशनों की लोकेशन ही अनुमोदित करवाई जाएगी और न ही पार्किंग के लिए दुकानों के आगे एक इंच भी भूमि दी जाएगी।

इस संबंध में कारोबारियों को एलएमआरसी का सहयोग करना होगा। तभी इतने बड़े प्रोजेक्ट को अमली जामा पहनाया जा सकेगा। ऐसी मांगों से भविष्य में टकराव की आशंका बन सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed