{"_id":"5e0c6e748ebc3e87cb39cc6a","slug":"one-man-died-and-four-injured-in-an-accident-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, युवक की मौत, साथी घायल
Wed, 01 Jan 2020 03:33 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 01 Jan 2020 03:33 PM IST
विज्ञापन
आयुष सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में गौतमपल्ली स्थित मुख्यमंत्री आवास के सामने मंगलवार तड़के तेज रफ्तार कार पलटने से छात्र आयुष सिंह (22) की मौत हो गई। उसके साथ कार सवार शिवम वर्मा, सत्यम, धीरज यादव और अखिलेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने लोहिया संस्थान के हॉस्पिटल ब्लॉक में भर्ती कराया।
विज्ञापन
दो की हालात गंभीर देख ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। चचेरे भाई धीरज के मुताबिक, सोमवार रात कठौता में किराए पर रहने वाले दोस्त के घर जाने की बात कहकर निकला था। पुलिस के मुताबिक, आयुष चार दोस्तों के साथ मंगलवार सुबह कार से बर्लिंग्टन चौराहा चाय पीने जा रहा था।
विज्ञापन
कालिदास मार्ग पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। आयुष कार की दाहिनी तरफ पिछली सीट पर बैठा था। सीट बेल्ट न लगाने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हुआ और मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक गौतमपल्ली सत्यप्रकाश के मुताबिक, आयुष बस्ती के इटवारा गौरा निवासी राकेश कुमार सिंह का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन