{"_id":"5d340b648ebc3e6cd3276284","slug":"one-died-in-an-accident-in-gauriganj-in-amethi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत व एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमेठी: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत व एक घायल
Sun, 21 Jul 2019 01:54 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 21 Jul 2019 01:54 PM IST
विज्ञापन
हादसे का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी के गौरीगंज थाना क्षेत्र में रविवार एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि एक महिला बुरी तरह घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, गौरीगंज थाना क्षेत्र के असुरा गांव निवासी मोहम्मद इदरीश अपने रिश्तेदार मेराज बानो के साथ किसी काम से गौरीगंज शहर आया हुआ था।
विज्ञापन
दोनों वापस लौट रहे थे कि तभी लोदी बाबा नाले के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मोहम्मद इदरीश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मेराज बानो गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन