{"_id":"5fcf50b88ebc3ecfb2365f34","slug":"one-died-in-an-accident-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत व एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत व एक की हालत गंभीर
Tue, 08 Dec 2020 03:39 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 08 Dec 2020 03:39 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी में कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के अमनियापुर गांव के पास कोटवाधाम दर्शन करके लौट रहे बाइक सवार श्रद्धालुओं को अज्ञात ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका अन्य साथी गंभीर रूप घायल हो गया है जिसे ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरौलीगौसपुर भेजा गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, थाना रामसनेहीघाट निवासी सरवन पुत्र श्यामलाल व रंजन दोनों साथ में मोटरसाइकिल से कोटवाधाम दर्शन कर वापस लौट रहे थे कि तभी सामने से आ रही एक अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार ठोकर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर इतनी जोरदार थी कि सरवन की मौके पर ही मौत हो गई। बदोसराय के कोतवाल दयाशंकर सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हुई है जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन