फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   one died in a chain loot incident in Lucknow.

लूट में नाकाम रहने पर लात मारकर दंपति को बाइक से गिराया, युवक की मौत, बवाल

Thu, 31 Aug 2017 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 31 Aug 2017 10:08 AM IST
विज्ञापन
one died in a chain loot incident in Lucknow.
इलाज कराती महिला व उसका पति। - फोटो : amar ujala

लखनऊ के इटौंजा में बुधवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूट में असफल दंपती को लात मारकर गिरा दिया। दंपती की बाइक बेकाबू होकर सड़क के नीचे पलट गई। दोनों बुरी तरह से घायल होकर तड़पने लगे।

विज्ञापन


करीब पंद्रह मिनट बाद उधर से गुजरे महोना नगर पंचायत के पूर्व पार्षद अकील खान ने दोनों को कार से साढ़ामऊ अस्पताल ले गए, जहां युवक की मौत हो गई। जबकि पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हंगामा किया। देर रात पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


सनसनीखेज वारदात अर्जुनपुर गांव के पास स्थित नॉवेल स्कूल के सामने हुई। मड़ियांव के वसंत विहार निवासी रामनारायण दीक्षित (45) नवीन गल्ला मंडी में मुंशी के पद पर कार्यरत थे। बुधवार सुबह वह पत्नी नीलम के साथ सीतापुर के अटरिया स्थित ससुराल गए थे। शाम करीब पौने छह बजे लौटते वक्त बाइक सवार बदमाश उनके पीछे लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नॉवेल स्कूल के सामने सुनसान स्थान पर बदमाशों ने नीलम के गले पर झपट्टा मारकर चेन लूटने की कोशिश की। नीलम ने हाथ झटककर चेन बचा ली। इससे चिढ़े बदमाशों ने बाइक पर लात मार दी। बाइक बेकाबू होकर पलट गई। रामनारायण और नीलम सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए। रामनारायण के सिर पर गंभीर चोट आई।

मौत की बात पता चलते ही हुआ बवाल

one died in a chain loot incident in Lucknow.
अस्पताल में भर्ती महिला। - फोटो : amar ujala

राहगीर मौके पर एकत्र हो गए। हालांकि, किसी ने भी दंपती की मदद नहीं की। पंद्रह मिनट बाद महोना नगर पंचायत के पूर्व पार्षद अकील खान उधर से गुजरे। भीड़ देखकर उन्होंने कार रोकी तो दंपती को लहूलुहान तड़पता पाया।

उन्होंने दोनों को कार में लादा और पुलिस कंट्रोलरूम को सूचना देने के साथ ही साढ़ामऊ अस्पताल चले गए। यहां रामनारायण ने दम तोड़ दिया। खबर सुनते ही इलाकाई लोगों में आक्रोश फैल गया।

अर्जुनपुर गांव के बाहर लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई का आश्वासन दिया तब लोग शांत हुए। रामनारायण के बेटी नेहा व बेटा आयुष है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed