फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दो कारों की जबरदस्त भिड़ंत, दूल्हे की मौत, दुल्हन सहित पांच घायल

Tue, 07 Mar 2017 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी/सीतापुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी/सीतापुर Updated Tue, 07 Mar 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
 one died and many injured in an accident in barabanki.

बारात से दूल्हा-दुल्हन को विदा कराकर घर जा रही दो कारों में टक्कर हो गई। इस हादसे में एक कार पर सवार दुल्हे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दुल्हन व उसकी बहन व दो बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 one died and many injured in an accident in barabanki.

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से दुल्हन व उसकी बहन की हालत नाजुक होने के चलते ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। वहीं दूसरी कार पर सवार लोगों का पता नहीं लग सका है। (हादसे के बाद रोते-बिलखते परिजवारीजन।)

 one died and many injured in an accident in barabanki.

सफदरगंज थाना क्षेत्र में सआदतगंज मार्ग पर बिकौली गांव के समीप मंगलवार की दोपहर अलग-अलग जगहों से बारात विदाकर वापस लौट रही दो कारों में टक्कर हो गई। इस हादसे में एक कार पर सवार दूल्हा जैदपुर थाना क्षेत्र के बरईया गांव निवासी वीरेंद्र (23) पुत्र रमेश चंद्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दुल्हन क्रांति (22) पुत्री सत्यनाम निवासी ग्राम चक मोहम्मदपुर थाना मसौली व इनकी चचेरी बहन साधना (12) और दूल्हे के भतीजे रितिक (6) व भतीजी मोहनी (7) पुत्री गुड्डू व चालक गुरूबक्श (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। (हादसे में मृत दूल्हा वीरेंद्र शर्मा व दुर्घटना में घायल बच्चा रितिक।)

विज्ञापन
विज्ञापन
 one died and many injured in an accident in barabanki.

ग्रामीणों ने सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से दुल्हन क्रांति व उसकी चचेरी बहन साधना की हालत नाजुक होने के चलते ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।(दुर्घटना में घायल ड्राइवर गुरूबक्‍श।)

विज्ञापन
 one died and many injured in an accident in barabanki.

वहीं जिस कार की टक्कर से यह हादसा हुआ उसमें भी दूल्हा-दुल्हन सवार बताए जाते हैं, लेकिन उनका पता नहीं लग सका है। ग्रामीण बताते हैं कि दूसरी कार में कोई चोटिल नहीं हुआ है और सभी चले गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (जिला अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती घायल दुल्हन व उसकी बहन।)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed