{"_id":"632ec5301d802c1ec7694719","slug":"one-child-died-when-a-wall-falls-down-in-nanpara-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: दर्दनाक हादसे में दीवार गिरने से नीचे दबकर एक बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: दर्दनाक हादसे में दीवार गिरने से नीचे दबकर एक बच्चे की मौत
Sat, 24 Sep 2022 02:22 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 24 Sep 2022 02:22 PM IST
सार
बहराइच के नानपारा में दीवार गिरने से नीचे दबकर एक 10 साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना से परिजनों का बुरा हाल है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहराइच में बीती रात तेज बारिश से शनिवार की सुबह दीवार गिरने से एक बालक की दबकर मौत हो गई। शुक्रवार को नानपारा तहसील क्षेत्र मे देर रात में हुई भारी बारिश से दीवार गिर जाने से बालक की दीवार के नीचे दबकर मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे तहसील के अधिकारी व लेखपाल ने पहुंचकर मृतक का शव का पोस्टमार्टम कराना चाहा पर परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। तब गांव वालों व नायब तहसीलदार व लेखपाल की मौजूदगी में शव का पंचनामा किया गया।
विज्ञापन
थाना कोतवाली नानपारा के अंतर्गत ग्राम कहारनपुरवा निवासी मनोज कुमार कश्यप का पुत्र मोहित कुमार (10) गांव से निकलकर बाहर सड़क पर सब्जी लेने गया था। वह सब्जी लेकर गांव आ रहा था तभी मोइनुद्दीन भट्टे की चारदीवारी की दीवार अचानक गिर गई जिससे मोहित कुमार उसी में दब गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर नायब तहसीलदार मनीष कुमार वर्मा तथा नानपारा देहाती लेखपाल मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया गया।