फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   one arrested for having illigal explosive at his home in ayodhya.

Ayodhya News: थाने से चंद कदम की दूरी पर 35 बोरी पटाखे, तीन बोरी विस्फोटक पदार्थ, 18 भरे व आठ खाली गैस सिलिंडर बरामद

Tue, 19 Jul 2022 08:04 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 19 Jul 2022 08:04 PM IST
सार

अयोध्या के रौनाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक व 26 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए हैं। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
one arrested for having illigal explosive at his home in ayodhya.
बरामद हुआ विस्फोटक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सोहावल (अयोध्या)। रौनाही थाना से चंद कदम की दूरी पर सोहावल चौराहे पर स्थित एक मकान से पुलिस ने 35 बोरी आतिशबाजी व तीन बोरी विस्फोटक के साथ 26 गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

रौनाही थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार रात सोहावल चौराहे पर स्थित अजय साहू के मकान पर छापा मारा। तलाशी के दौरान बरामदे में 35 बोरियों में आतिशबाजी व तीन बोरियों में विस्फोटक सामान बरामद हुआ। मौके पर 26 गैस सिलिंडर मिले, इनमें से 18 भरे हुए थे। यह देख पुलिस के होश उड़ गए।
विज्ञापन


थाना प्रभारी अक्षय कुमार ने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी। साथ ही आसपास के इलाकेे को खाली करा लिया। सूचना पर बम स्कवॉयड समेत गैस सिलिंडर कंपनी के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच की। बाद में सभी आतिशबाजी व विस्फोटक पदार्थों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। पुलिस मौके से मकान मालिक अजय साहू व उसके भाई विजय साहू को हिरासत में लेकर थाने पर ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सदर एसपी गौतम ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में अजय ने उक्त आतिशबाजी का प्रयोग शादी विवाह में करने की बात बताई, जबकि पाए गैस सिलिंडरों को ब्लैक में बेचने की बात कबूली। पुलिस ने अजय के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज उसका चालान कर दिया है। जबकि उसके भाई की इसमें संलिप्तता न पाए जाने पर उसे छोड़ दिया गया।

पुलिस की नाक के नीचे चल रहा मौत का कारोबार
रौनाही थाने से चंद कदमों की दूरी पर मिले अवैध पटाखों व विस्फोटक पदार्थ के जखीरे ने एक बार पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न खड़ा कर दिया है। स्थानीय लोगों का यह सोचकर ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं कि बीच बाजार स्थित इस मकान में रखे विस्फोटकों व गैस सिलिंडरों में अगर आग लग जाती तो क्या होता। लोगों का कहना है कि कभी-कभी एक कंपनी की गाड़ी यहां आकर काफी संख्या में गैस सिलिंडर उतारती थी। उनका कहना है कि अजय शादी विवाह आदि में आतिशबाजी का काम लेता था लेकिन उसके पास इतनी भारी मात्रा में अवैध पटाखे व विस्फोटक होंगे इसका किसी को अंदाजा नहीं था।


हैरिग्टंनगंज के सेमरा गांव में 7-8 जुलाई को हुआ था बिस्फोट
इनायतनगर थाना क्षेत्र के हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी से मात्र पांच सौ मीटर दूर सेमरा गांव में 7 जुलाई की रात एक घर में हुए धमाके में लोग दहल उठे थे। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद 8 जुलाई को घटनास्थल से थोड़ी ही दूर पर एक गन्ने के खेत में दोबारा जोरदार विस्फोट हुआ था। यह धमाका पटाखों को खेत में गड्ढा खोदकर गाड़ते समय हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने नौ बोरियों में बारूद व बम बनाने का सामान बरामद किया था। एसएसपी ने हैरिग्टंनगंज चौकी प्रभारी यशवंत द्विवेदी व दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed