फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   On International Yoga Day Yoga Mahotsav runmonth in LU there 10 seminars 6 workshops special sessions

LU: योग दिवस पर लविवि में एक महीने तक चलेगा योग महोत्सव, इस बार की थीम ''एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य''

Thu, 22 May 2025 02:20 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 22 May 2025 02:20 PM IST
सार

लखनऊ विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर 21 मई से 21 जून तक विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू हो गई है। इसमें सेमिनार, कार्यशाला, प्रतियोगिताएं और योग सत्र शामिल हैं।

विज्ञापन
On International Yoga Day Yoga Mahotsav runmonth in LU there 10 seminars 6 workshops special sessions
Lucknow University - फोटो : Lucknow University वेबसाइट से

विस्तार

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर लखनऊ विश्वविद्यालय में एक महीने तक कार्यक्रम होंगे। इनका शुभांरभ 21 मई को जानकीपुरम स्थित नवीन परिसर के फैकल्टी ऑफ योग एंड अल्टरनेटिव मेडिसिन में डीन लॉ प्रो. बीडी सिंह ने किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, इस बार योग दिवस की थीम ''एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य'' रखी गई है। हम सभी को साथ मिलकर इसके लिए काम करना होगा। कार्यक्रम के अध्यक्ष आरएएस कुशवाहा ने बताया कि योग भारत की प्राचीन पद्धति है, जिसे जनसामान्य को अनिवार्य रूप से अपनाना चाहिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- यूपी: प्रदेश के 51 सीएमओ को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस, नहीं माना था स्वास्थ्य मिशन निदेशक का आदेश; जानिए पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


संकाय के समन्वयक डॉ. अमरजीत यादव ने बताया कि 21 मई से 21 जून तक योग के कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसमें 10 सेमिनार, छह कार्यशालाएं, तीन प्रतियोगिताएं व आठ विशेष सत्र होंगे। साथ ही एक माह तक रोजाना सुबह छह बजे से कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया जाएगा।

ये भी पढ़े- UP : नेपाल के रास्ते घुसपैठ की कोशिश में 37 पाकिस्तानी-बांग्लादेशी, सीमा पर हाई अलर्ट; अतिरिक्त जवान तैनात

भाषा विवि में विद्यार्थियों ने किया योग
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में योग उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम शारीरिक शिक्षा विभाग, एनएसएस और स्पोर्ट्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। इसकी शुरुआत योगाभ्यास सत्र से हुई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने ताड़ासन, भुजंगासन, पद्मासन का अभ्यास किया। योग सत्र का संचालन शारीरिक शिक्षा विभाग के शिक्षक मो. शारिक व डॉ. हसन मेहंदी ने किया। समन्वयक डॉ. नलिनी मिश्रा ने प्रतिभागियों को रोजाना योग करने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed