फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Show cause notice issued to 51 CMOs of the state, they did not follow the order of the Mission Director; k

यूपी: प्रदेश के 51 सीएमओ को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस, नहीं माना था स्वास्थ्य मिशन निदेशक का आदेश; जानिए मामला

Thu, 22 May 2025 11:02 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 22 May 2025 11:02 AM IST
सार

Notice to 51 CMO: यूपी के 51 जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। स्पष्टीकरण देने के लिए दो दिन का समय दिया गया है।

विज्ञापन
UP: Show cause notice issued to 51 CMOs of the state, they did not follow the order of the Mission Director; k
यूपी के 51 सीएमओ को नोटिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक डॉक्टर पिंकी जोएल के बार-बार निर्देश के बाद भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी संविदाकर्मियों के पारस्परिक पुनर्नियुक्ति मामले में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। ऐसे में मिशन निदेशक ने 51 मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को राजकीय कार्यों में उदासीनता बरतने के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


मिशन निदेशक ने निर्देश दिया था कि प्रदेश में पारस्परिक पुनर्नियुक्ति नीति वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए लागू की गई है। दो दिसंबर 2024 को भेजे गए निर्देश में बताया था कि ऑनलाइन आवेदन के बाद समस्त आवेदनों को संस्तुति कर राज्य कार्यालय को अग्रसारित करें। इसके बाद भी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों ने आवेदनों को मानव संपदा पोर्टल पर प्राप्त कर पारस्परिक पुनर्नियुक्ति के आवेदनों को निर्धारित अग्रसारित नहीं किया।
विज्ञापन


ऐसे में बुधवार को मिशन निदेशक ने सीएमओ को पूर्व मे दिये गये दिशा-निर्देशों का उल्लघंन एवं राजकीय कार्यों में उदासीनता का द्योतक मानते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। स्पष्टीकरण देने के लिए दो दिन का समय दिया गया है। साथ ही दो दिनों के अंदर पारस्परिक पुनर्नियुक्ति के लिए प्राप्त समस्त आवेदनों पर मानव संपदा पोर्टल पर स्पष्ट संस्तुति करते हुए राज्य स्तर को अग्रसारित करने का निर्देश दिया है। लखनऊ, अमेठी, सीतापुर, बहराइच, बाराबंकी, गोंडा समेत कुल 51 जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें जारी किया है नोटिस 

आगरा, अलीगढ़, अमेठी, अमरोहा, ओरैया, आज़मगढ़, बहराइच, बलिया, बदायूं, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बिजनौर, बुलन्दशहर (तत्कालीन मुख्य चिकित्साधिकारी), चंदौली, चित्रकूट, देवरिया (तत्कालीन मुख्य चिकित्साधिकारी और वर्तमान में मुख्य चिकित्साधिकारी गोरखपुर), एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, जीबी नगर (तत्कालीन मुख्य चिकित्साधिकारी), गाजीपुर, गोण्डा, हापुड़, हरदोई, जालौन, कन्नौज, कानपुर देहात, कासगंज, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, मैनपुरी, मथुरा, मऊ, मेरठ, मुरादाबाद, मुज्जफरनगर, पीलीभीत, प्रतापगढ़, रायबरेली, रामपुर, सहारनपुर, सम्भल, संत कबीर नगर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, उन्नाव एवं वाराणसी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को नोटिस जारी किया है।
 

यूपी: प्रदेश में आफत बनकर आई आंधी-बारिश, पूर्वी और पश्चिम के जिलों में 19 मौतें; रास्तों पर गिरे सैकड़ों पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed