{"_id":"682e12d55511f0681a0e5685","slug":"up-37-pakistanis-and-bangladeshis-tried-to-infiltrate-through-nepal-high-alert-on-the-border-1500-additiona-2025-05-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP : नेपाल के रास्ते घुसपैठ की कोशिश में 37 पाकिस्तानी-बांग्लादेशी, सीमा पर हाई अलर्ट; अतिरिक्त जवान तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : नेपाल के रास्ते घुसपैठ की कोशिश में 37 पाकिस्तानी-बांग्लादेशी, सीमा पर हाई अलर्ट; अतिरिक्त जवान तैनात
Thu, 22 May 2025 07:13 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, बहराइच
अमर उजाला संवाद, बहराइच
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 22 May 2025 07:13 AM IST
सार
Alert on Nepal border: भारत-नेपाल सीमा पर पाकिस्तानी और बांग्लादेशियों की अवैध घुसपैठ की कोशिश के मामले सामने आए हैं। इसके बाद सीमा पर अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
नेपाल सीमा पर अलर्ट घोषित।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
ऑपरेशन सिंदूर के बाद बौखलाया पाकिस्तान अब नेपाल के रास्ते भारत में घुसपैठ का प्रयास कर रहा है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार करीब 37 संदिग्ध पाकिस्तानी व बांग्लादेशी नेपाल में मौजूद हैं। उनकी कोशिश किसी तरह से भारत में दाखिल होने की है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार वह लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या व मथुरा को निशाना बना सकते हैं। सुरक्षा के मद्देनजर बहराइच से बलरामपुर तक लगती नेपाल सीमा पर एसएसबी के 1500 अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है। एसएसबी 42वीं वाहिनी ने सीमा क्षेत्र में दोहरी गश्त बढ़ा दी है। इसके तहत जवान आमने-सामने से गश्त कर रहे हैं। वन क्षेत्र में भी अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए चौकी बनाई गई है। नेपाल से हर आने-जाने वालों के पहचान पत्र की जांच की जा रही है। सीमावर्ती क्षेत्रों में एसएसबी सीसीटीवी से भी निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
बलरामपुर के एएसपी योगेश कुमार ने बताया कि एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम सीमा पर 24 घंटे नजर रख रही हैं। ग्राम सुरक्षा समितियों को भी सक्रिय किया गया है। जरवा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि सीमा क्षेत्र में पीएससी के जवान, पुलिस और एसएसबी संयुक्त रूप से गश्त कर रही है। एसएसबी की कोयलाबास चौकी प्रभारी सुजीत कुमार ने बताया कि सीमा पर सीसीटीवी से भी निगरानी की जा रही है। गुरुंग नाका चौकी प्रभारी निरीक्षक एच. सोमेन सिंह ने बताया कि यहां से आवाजाही रोक दी गई है।
विज्ञापन
नेपाल से लगते सभी जिलों में अलर्ट
घुसपैठ की आशंका में नेपाल से लगते उत्तर प्रदेश के महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती, पीलीभीत व लखीमपुर खीरी में भी अलर्ट जारी किया गया है।
Pakistan: भारत का PAK पर एक और सख्त एक्शन, 24 घंटे में उच्चायोग के अधिकारी को देश छोड़ने का आदेश
बांग्लादेशी और पाकिस्तानी सीमा पर
एसएसबी मुख्यालय से जो सूचना मिली है उसके अनुसार 33 से 37 बांग्लादेशी व पाकिस्तानी नेपाल में मौजूद हैं। सभी घुसपैठ की फिराक में हैं। इसलिए नेपाल सीमा पर चौबीस घंटे की गश्त बढ़ाई गई है।- गंगा सिंह, कमांडेंट 42 बटालियन, एसएसबी