फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   on chief ministers strictness workers gets their da, pensioners still waiting

मुख्यमंत्री ने की सख्ती तो अफसरों ने कर्मचारियों को दिया डीए, पेंशनर फिर भी छूटे

Sun, 24 Mar 2019 12:08 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sun, 24 Mar 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
on chief ministers strictness workers gets their da, pensioners still waiting
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
सरकार ने सख्ती दिखाई तो शासन के अफसरों ने दिन-रात लगकर राज्य कर्मचारियों-शिक्षकों को महंगाई भत्ते के भुगतान का आदेश जारी कर दिया। लेकिन पेंशनरों को फिर छोड़ दिया। इससे प्रदेश के 10 लाख से अधिक पेंशनरों की नाराजगी बढ़ गई है।
विज्ञापन


दरअसल, वित्त विभाग के अफसरों ने चुनाव घोषणा से पहले अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को महंगाई भत्ते के नकद भुगतान का आदेश तो जारी कर दिया गया था, लेकिन राज्य कर्मियों को छोड़ दिया था। ‘अमर उजाला’ ने इस भेदभाव को प्रमुखता से उठाया तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया और अफसरों को तलब कर नाखुशी जताई और तत्काल नकद डीए भुगतान के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


इसके बाद चुनाव आयोग की अनुमति लेकर जनवरी व फरवरी के डीए के एरियर का भुगतान मार्च में ही करने और मार्च के डीए का भुगतान मार्च के वेतन के साथ अप्रैल में करने का आदेश जारी किया गया। मगर अधिकारी पेंशनरों के महंगाई राहत के भुगतान पर फिर कुंडली मार गए। अफसरों की उपेक्षा से करीब 10 लाख पेंशनर काफी आहत हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अधिकारियों की इस तरह की कार्यशैली से सरकार की काफी किरकिरी हो रही है। वचनबद्ध देयों के भुगतान में इस तरह अड़ंगेबाजी से पेंशनर नाराज हैं। संयुक्त पेंशनर्स समन्वय समिति के संयोजक एनपी त्रिपाठी ने बताया कि कर्मचारियों के साथ पेंशनरों के महंगाई राहत का भुगतान न किए जाने पर अपर मुख्य सचिव वित्त संजीव मित्तल से नाराजगी जताई गई है। उनसे तत्काल भुगतान कराने की मांग की गई है। त्रिपाठी ने बताया कि भविष्य में इस तरह न हो यह सुनिश्चित कराने का भी आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed