फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   om prakash rajbhar criticizes yogi government over law and order.

योगी के मंत्री ने ही सरकार पर उठाए सवाल, कहा- पैसे लेकर पुलिस कर रही है हत्याएं

Tue, 02 Oct 2018 11:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 02 Oct 2018 11:10 AM IST
विज्ञापन
om prakash rajbhar criticizes yogi government over law and order.
कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर - फोटो : amar ujala

कैबिनेट मंत्री और भाजपा की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने भी कानून-व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पुलिस पैसे लेकर हत्याएं कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ न तो अपराध कम करने में सफल हुए और न ही जनता को सुरक्षा का भरोसा दे पाए। इससे पहले कानून मंत्री बृजेश पाठक ने भी पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के रवैये पर सवाल उठाए थे।

विज्ञापन


विवेक तिवारी हत्याकांड के बाद सरकार के खिलाफ मुखर होने वाले राजभर दूसरे मंत्री हैं। हरदोई से भाजपा विधायक रजनी तिवारी व बरेली के विधायक राजेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल भी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों पर सवालिया निशान लगा चुके हैं।
विज्ञापन


ओमप्रकाश राजभर ने सोमवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक के बाद एक तीन ट्वीट किए। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सीधा हमला बोला। विवेक तिवारी हत्याकांड को उठाते हुए उन्होंने प्रदेश में हुए विभिन्न एनकाउंटरों की सीबीआई जांच की मांग भी कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजभर के ट्वीट, कहा- प्रदेश में जुर्म का इकबाल कायम है

‘राजधानी लखनऊ में एक आम शहरी की पुलिस द्वारा हत्या कर दी गई। एनकाउंटर के नाम पर पैसा लेकर पुलिस हत्याएं कर रही है। प्रदेश में जुर्म का इकबाल कायम है। कानून-व्यवस्था मजाक बनी हुई है। योगी जी न तो प्रदेश में अपराध कम करने में सफल हुए हैं और न ही जनता को सुरक्षा का एहसास करा पाए हैं। कानून-व्यवस्था के नाम पर पूरी तरह से फेल है योगी सरकार। विवेक तिवारी की हत्या, मुकेश राजभर, जितेंद्र यादव, नौशाद के  एनकाउंटर की सीबीआई जांच और दोषियों के खिलाफ  सख्त कार्रवाई हो। पुलिस लीपापोती करने में लगी है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed