{"_id":"595b594a4f1c1b40218b4a2a","slug":"old-shop-keeper-tried-to-rape-minor-girl-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध दुकानदार ने आठवीं की छात्रा से की अश्लील हरकत, दुकान में खींचकर रेप की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध दुकानदार ने आठवीं की छात्रा से की अश्लील हरकत, दुकान में खींचकर रेप की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 04 Jul 2017 03:10 PM IST
विज्ञापन
आरोपी दुकानदार प्रदीप खन्ना
लखनऊ के चौक में सोमवार दोपहर कपडे़ खरीदने आई कक्षा आठ की छात्रा को 65 वर्षीय दुकानदार प्रदीप कुमार खन्ना ने बुरी नियत से दबोच लिया। उसने छात्रा से अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। छात्रा चीखते हुए बाहर भागी तो आसपास के लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन
दुकानदार को दबोचकर उसकी जमकर पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया है। इंस्पेक्टर आईपी सिंह ने बताया कि दुकानदार के खिलाफ अश्लील हरकतें करने व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ने बताया कि छात्रा इलाके के ही एक निजी स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ती है। उसके पिता घर के बाहर ही परचून की दुकान करते हैं। करीब दस साल पहले पिता अलग हो गए थे। इसके बाद से वह मां के साथ ननिहाल में रह रही है। सोमवार दोपहर छात्रा मोजे लेने के लिए बांबे क्लॉथ हाउस गई थी।
विज्ञापन
Trending Videos
डेमो पिक
दुकान के मालिक 65 वर्षीय प्रदीप कुमार खन्ना ने उसे कुर्ती का नया कलेक्शन आने की जानकारी दी। छात्रा ने दाम पूछे तो दुकानदार ने भीतर आकर कुर्ती देखने को कहा। छात्रा भीतर गई तो कपड़े दिखाने के बहाने दुकानदार ने उसे पकड़कर अश्लील हरकतें शुरू कर दीं।
असहज छात्रा ने छुड़ाने की कोशिश की तो दुकानदार ने उसकी गर्दन पकड़ ली और मुंह दबाकर रेप की कोशिश करने लगा। छात्रा किसी तरह उसके शिकंजे से छूटी और चीखते हुए बाहर भागी। बदहवास छात्रा को रोते-चीखते देखकर आसपास के लोग एकत्र हो गए।
अश्लील हरकतें करने की जानकारी मिलते ही लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने प्रदीप की लात-घूसों से पिटाई की। सूचना पाकर आई पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा गया है।