फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Old man becomes football between bank and social welfare clerk

Lucknow News: बैंक, समाज कल्याण के लिपिक के बीच फुटबाल बना बुजुर्ग

Thu, 04 Sep 2025 02:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Old man becomes football between bank and social welfare clerk
नसीर अहमद।
लखनऊ। कैंट थानाक्षेत्र के ग्राम लिलवथा बाजार निवासी 73 वर्षीय नसीर अहमद वृद्धावस्था पेंशन के लिए करीब आठ साल से समाज कल्याण कार्यालय के कर्मचारियों व बैंक अधिकारियों के लगा रहे हैं। एक-दूसरे पर कमी टालकर टरका देने के कारण उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

नसीर ने बताया कि वह पढ़े-लिखे नहीं हैं, लेकिन अपने नाम का हस्ताक्षर भर कर लेते हैं। उन्होंने बताया कि दस साल पहले उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन का फाॅर्म भरा था। करीब दो साल तक पेंशन खाते में आती भी रही। तब पेंशन खाते से आधार लिंक नहीं हुआ करता था। आधार से लिंक अनिवार्य होने के बाद जब उन्होंने उसे लिंक कराया तो उनकी पेंशन आनी बंद हो गई।
विज्ञापन

पूछने पर बताया गया कि आधार में नसीर अहमद की जगह निसार अहमद लिखा होने के कारण ऐसा हुआ है। आधार सही कराया। दोबारा फाॅर्म भी भरा, लेकिन पेंशन नहीं आ रही। विकास भवन में समाज कल्याण दफ्तर के बाहर मिले निसार ने बताया कि समाज कल्याण कार्यालय के कर्मचारी उन्हें बैंक और बैंक के अधिकारी समाज कल्याण कार्यालय की कमियां बता एक-दूसरे के पास भेज देते हैं। दर्जनों चक्कर के बाद भी पेंशन नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


I
I
Iकुछ मामलों में आवेदक मोबाइल नंबर या तो गलत फीड करवा देते हैं या फिर अपना नंबर भूल जाते हैं। इससे ओटीपी प्राप्त नहीं होने के कारण आवेदन आगे नहीं बढ़ पाता। नसीर अहमद के मामले की जांच कराई जाएगी। जो कमियां होंगी, उसे दूर कर पेंशन दिलाई जाएगी।I
I- अंजनी कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारीI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article