{"_id":"6260e7ac4b7b0358c07e39f9","slug":"officers-transfer-four-ias-officers-transferred-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मुथुकुमारस्वामी अब मेडिकल सप्लाई कार्पोरेशन के नए एमडी, कंचन वर्मा को वेटिंग में डाला गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मुथुकुमारस्वामी अब मेडिकल सप्लाई कार्पोरेशन के नए एमडी, कंचन वर्मा को वेटिंग में डाला गया
Thu, 21 Apr 2022 07:21 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 21 Apr 2022 07:21 PM IST
सार
यूपी में गुरुवार को चार आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव प्रथमेश कुमार को एसीईओ इन्वेस्ट यूपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश सरकार ने तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। यूपी मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन की प्रबंध निदेशक कंचन वर्मा को हटाकर वेटिंग में डाल दिया गया है। अवस्थापना-औद्योगिक विकास विभाग में विशेष सचिव तथा इन्वेस्ट यूपी के एसीईओ मुथुकुमारसामी बी. यूपी मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन के नए एमडी बनाए गए हैं। मुथुकुमारसामी 2007 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
विज्ञापन
2005 बैच की आईएएस अधिकारी कंचन 31 दिसंबर 2020 से मेडिकल सप्लाई कार्पोरेशन की एमडी पद पर थीं। बताया जा रहा है कि कंचन ने कार्पोरेशन में कई तरह के सुधारात्मक कदम उठाए। सभी 75 जिलों में कार्पोरेशन की दवाओं के स्टोरेज के लिए वेयरहाउस स्थापना की कार्यवाही को तेजी से आगे बढ़ा रही थीं। अचानक उन्हें हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया गया है।
विज्ञापन
राजस्व परिषद से संबद्ध 2009 बैच के आईएएस अधिकारी बृजेश नारायण सिंह लंबे इंतजार के बाद अच्छी वापसी करने में सफल रहे हैं। उन्हें विशेष सचिव औद्योगिक विकास के पद पर तैनाती दी गई है। बृजेश को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नाराजगी के बाद 30 मार्च 2020 को गौतमबुद्धनगर नोएडा के जिलाधिकारी के पद से हटाकर राजस्व परिषद से संबद्ध कर दिया गया था।
विज्ञापन
सीएम के विशेष सचिव प्रथमेश को अब एसीईओ इन्वेस्ट यूपी की भी जिम्मेदारी
शासन ने मुख्यमंत्री के विशेष सचिव प्रथमेश कुमार की त्रुटिपूर्ण पोस्टिंग के आदेश में सुधार कर लिया है। 2016 बैच के आईएएस अधिकारी प्रथमेश को गत दिनों सीएम के विशेष सचिव के साथ-साथ अधिशासी निदेशक उद्योग बंधु के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। अतिरिक्त प्रभार वाला पद डेढ़ वर्ष पहले ही समाप्त हो चुका था और विभागाध्यक्ष स्तर का था। ‘अमर उजाला’ ने शासन की इस चूक का खुलासा किया था। इसके बाद इस संबंध में नए सिरे से कार्यवाही हुई है। अब शासन ने प्रथमेश को मुख्यमंत्री के विशेष सचिव के साथ.साथ एसीईओ इन्वेस्ट यूपी की जिम्मेदारी दी है। यह पद इन्वेस्ट यूपी के एसीईओ मुथुकुमारसामी बी. को एमडी उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन बनाए जाने से रिक्त हुआ है।