{"_id":"5e20c2398ebc3e4b36325f5a","slug":"objectionable-posts-related-to-rss-and-pmo-case-registered-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः आरएसएस और पीएमओ को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊः आरएसएस और पीएमओ को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट, मामला दर्ज
Fri, 17 Jan 2020 01:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 17 Jan 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और पीएमओ को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे 16 पेज के एक आपत्तिजनक व भ्रामक पोस्ट के मामले में लखनऊ के गोमतीनगर एवं हज़रतगंज थाने में मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
गोमतीनगर थाने में संघ के गोमतीनगर के नगर कार्रवाह तुलाराम निमेश और हज़रतगंज में संघ के उन्नाव के ज़िला संघ चालक लालता प्रसाद जी ने मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
उधर, उत्तर प्रदेश के बस्ती में भी सीएम और सीएए पर आपत्तिजनक पोस्ट का एक मामला सामने आया है जिसमें एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जनकारी के अनुसार सीएम और सीएए(नागरिकता संशोधन कानून) के बारे में फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन
शिकायत पर गोंडा जिले के खोडारे थाना क्षेत्र के महुआ पाकड़ गांव के युवक जुबेर अहमद को पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
खोडारे के एसओ श्यामबहादुर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार युवक ने बुधवार रात फेसबुक अकाउंट नागरिकता संशोधन कानून और मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए पोस्ट की।
इससे समाज में गलत संदेश जा रहा था। जानकारी होने पर आरोपी को पकड़ लिया गया। उस पर आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। उसके कब्जे से एक मोबाइल भी बरामद हुई है। कोर्ट पेशी के बाद आरोपी जेल भेज दिया गया है।