फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   now uttar pradesh farmers will do contract farming in Russia says cm yogi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले, अब रूस में कॉन्ट्रैक्ट खेती करेंगे उत्तर प्रदेश के किसान

Wed, 14 Aug 2019 09:44 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Wed, 14 Aug 2019 09:44 PM IST
सार

  • खेती के लिए पर्याप्त जमीन है रूस के पास, पर काम करने के लिए लोग नहीं
  • यूपी के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्वी रूस में तलाशीं निवेश और निर्यात की संभावनाएं 

विज्ञापन
now uttar pradesh farmers will do contract farming in Russia says cm yogi
cm yogi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी के किसानों और उद्यमियों के लिए रूस में कॉन्ट्रैक्ट खेती करने की अपार संभावनाएं हैं। पूर्वी रूस में 50 लाख हेक्टेयर से अधिक कृषि योग्य जमीन है, लेकिन काम करने वाले उतने लोग नहीं हैं। यूपी के प्रतिनिधिमंडल ने रूस के पूर्वी हिस्से में निवेश और निर्यात की संभावनाएं तलाशीं।

विज्ञापन


योगी 11-13 अगस्त के बीच रूस की यात्रा पर थे। इस दौरान दोनों सरकारों और दोनों देशों के उद्यमियों के बीच सात एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। सीएम ने अपनी रूस यात्रा के बारे में बुधवार को मीडिया को जानकारी दी। 
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के नेता ने लगाई फंसी, इस बात से रहता था तंग
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रूस के जिस पूर्वी क्षेत्र में हमारा प्रतिनिधिमंडल गया था, वह उसके कुल क्षेत्रफल का 35 प्रतिशत है। लेकिन, इतने बड़े क्षेत्र में रूस की आबादी का मात्र 5 फीसदी हिस्सा ही रहता है। एक किलोमीटर दायरे में सिर्फ एक ही घर दिखाई पड़ता है।

योगी ने कहा कि पूर्वी क्षेत्र में निवेश की काफी संभावनाएं हैं। रूस की यात्रा के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने निवेश और निर्यात की संभावनाओं को देखा। वहां खाद्य प्रसंस्करण, वैकल्पिक ऊर्जा, पर्यटन, काष्ठ, स्वास्थ्य, तेल एवं प्राकृतिक गैस और कोयला आदि क्षेत्रों में निवेश की काफी गुंजाइश है। 

निवेश के लिए विचार-विमर्श

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में चार प्रदेशों के मुख्यमंत्री के अलावा 145 निवेशकों समेत 190 लोगों का प्रतिनिधिमंडल रूस गया था। रूस के उप प्रधानमंत्री समेत कई मंत्रियों और 200 से ज्यादा उद्यमियों ने भारत के साथ व्यापारिक और निवेश संबंधी मामलों को आगे बढ़ाने के लिए बैठकें कीं।

रूस में अगले महीने इकॉनोमिक फोरम की तरफ से कार्यक्रम होने जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे। भारत और रूस के बीच वर्ष 2025 तक 30 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार और 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय निवेश का लक्ष्य रखा गया है।

90 वर्ष की लीज पर मिल सकती है जमीन, रोजगार की अपार संभावनाएं
योगी ने कहा कि बागवानी और कृषि समेत कई क्षेत्रों में भारत को विशेषज्ञता हासिल है, जिसका इस्तेमाल हम रूस में कर सकते हैं। हमनें प्रस्ताव दिया कि आपके पास जमीन है और हमारे पास जनशक्ति है। दोनों मिलकर संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल कर सकते हैं। 90 वर्ष तक के लिए वहां लीज पर जमीन मिल सकती है।

इस पर दोनों देशों के बीच सहमति बन चुकी है। कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग के तहत खेती को विकसित किया जा सकता है। इससे यूपी के युवाओं को रूस में काफी रोजगार मिल सकता है। यूरोप के अलावा कई अन्य देशों में वहां से खाद्य पदार्थों को आसानी से निर्यात किया जा सकता है।

यूपी के विकास बोर्डों की स्थिति पर जताई चिंता

योगी ने कहा कि रूस के विश्वविद्यालय आम जनता के जुड़कर काफी रचनात्मक कार्य कर रहे हैं। हमारे यहां पूर्वांचल और बुंदेलखंड विकास बोर्ड की गतिविधियां सिर्फ कागजों तक सिमटकर रह गई हैं। यहां के विश्वविद्यालयों को भी प्रभावी बनाने पर विचार किया जाएगा।

ये हुए एमओयू
योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश और सुदूर पूर्वी रूस के जबाईकल्सकी क्राई क्षेत्र के मध्य कृषि और खाद्य प्रसंस्करण के संबंध में एमओयू हस्ताक्षरित किया गया है। एकेडमिक एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए एमिटी यूनिवर्सिटी और रूस की फॉर ईस्ट फेडरल यूनिवर्सिटी के बीच एमओयू हुआ। नेशनल स्किल डवलपमेंट एंड एक्सपोर्ट एजेंसी के मध्य एमओयू हुआ है। सेंटर फॉर योग स्थापित करने के संबंध में समझौता हुआ। एलाना संस और लुलु एओवी एग्रो एक्सपोर्ट के बीच भी समझौता हुआ।

पाक जैसी नकारात्मक शक्तियों की चर्चा व्यर्थ
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के आरएसएस और उनके खिलाफ दिए बयान पर योगी ने कहा कि हम इस पर कोई ध्यान नहीं देना चाहते। पाकिस्तान आज दुनिया में अलग-थलग पड़ गया है, जबकि भारत हमेशा की तरह मान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed