{"_id":"5e82468e8ebc3e7739220281","slug":"now-ram-mandir-bhoomi-pujan-program-will-depend-on-the-control-of-corona-said-champat-rai","type":"story","status":"publish","title_hn":"राममंदिर के भूमि पूजन पर कोरोना का साया, ट्रस्ट के महामंत्री बोले, मंदिर निर्माण के लिए करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राममंदिर के भूमि पूजन पर कोरोना का साया, ट्रस्ट के महामंत्री बोले, मंदिर निर्माण के लिए करना होगा इंतजार
Tue, 31 Mar 2020 12:50 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 31 Mar 2020 12:50 AM IST
सार
-ट्रस्ट के महामंत्री बोले, मंदिर निर्माण के लिए करना होगा इंतजार
-कहा, प्राणघातक महामारी पर विजय पाना पहली प्राथमिकता
विज्ञापन
चंपत राय
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन का कार्यक्रम अप्रैल के अंत में आयोजित होना था, लेकिन इस पर भी कोरोना ने ग्रहण लगा दिया है। ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने कहा कि अब भूमि पूजन कार्यक्रम कोरोना के नियंत्रण पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महामंत्री चंपत राय ने कहा कि उनकी तैयारी थी कि अप्रैल के अंत में मंदिर के भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया जाए। लेकिन आज देश में जो रोग फैला है, उस पर नियंत्रण कैसा है, कार्यक्रम का आयोजन इस पर निर्भर करेगा। उन्होंने कहा, ‘हम इसकी अनदेखी नहीं कर सकते। समाज और जनसामान्य का जीवन बहुत महत्वपूर्ण है।’
विज्ञापन
भूमि पूजन के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक के भी मौजूद रहने की संभावना है लेकिन, इस बारे में अंतिम निर्णय कोरोना महामारी की स्थिति को ध्यान में रख कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
चंपत राय ने कहा कि किसी भी कार्यक्रम के बारे में सोचना उचित नहीं है। देश प्राणघातक महामारी से जूझ रहा है। इस पर विजय प्राप्त करना पहली प्राथमिकता है। इस पर विजय प्राप्त कर लिया तो दुनिया के लिए भारत आइडियल होगा।
उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कोविड-19 के खिलाफ भारत के एक्शन की दुनिया तारीफ करेगी। पीएम मोदी ने जिस तरह इस महामारी पर हल्ला बोला है। यदि दुनिया के बड़े महाशक्ति देश व अमेरिका प्रारंभ से ऐसा करते तो वह अपने लोगो की रक्षा ठीक से कर पाते। पीएम मोदी ने अपने समाज की रक्षा योग्य नीति से की है।