फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   now railway stadium are new source of income

अब रेलवे स्टेडियमों से होगी कमाई, रेलवे बोर्ड ने चारबाग सहित 15 स्टेडियम आरएलडीए को सौंपे

Fri, 04 Jun 2021 01:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
now railway stadium are new source of income
रेलवे स्टेडियम का भी अब कॉमर्शियल इस्तेमाल कर कमाई की जाएगी। इसके लिए रेलवे बोर्ड ने उत्तर रेलवे के चारबाग स्थित स्टेडियम सहित देशभर के 15 स्टेडियम रेल लैंड डवलपमेंट अथॉरिटी (आरएलडीए) को सौंपे हैं, जिसके व्यावसायिक इस्तेमाल का खाका जल्द तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

स्टेशनों के अपग्रेडेशन की योजना बनाई गई तो आरएलडीए को जिम्मेदारी सौंपी गई। उत्तर रेलवे के चारबाग रेलवे स्टेशन और पूर्वोत्तर रेलवे के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक बनाने का काम मिला। आरएलडीए को धीरे-धीरे रेलवे की संपत्तियों के व्यावसायिक इस्तेमाल कर उससे कमाई करने का काम भी मिल गया। इसी क्रम में रेलवे प्रशासन को अब रेलवे के स्टेडियम भी दिए जा रहे हैं। रेलवे बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि रेलवे स्टेडियम को विकसित कर उसके व्यावसायिक इस्तेमाल की जिम्मेदारी आरएलडीए को दी गई है। अभी आरएलडीए इसे लेकर खाका तैयार कर रहा है। चारबाग स्थित क्रिकेट स्टेडियम सहित पूर्वोत्तर रेलवे का गोरखपुर स्टेडियम, वाराणसी स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के अलावा मुंबई, पटना, भुवनेश्वर, कोलकाता, चेन्नई, रायबरेली स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भी आरएलडीए को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed