{"_id":"3159e6d97eb80fdd37fa3fd79e41d47d","slug":"now-people-of-up-get-job-easily-in-foreign-country-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी वालों को अब आसानी से मिलेगी विदेश में नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी वालों को अब आसानी से मिलेगी विदेश में नौकरी
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
Updated Thu, 03 Sep 2015 09:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के अप्रवासी भारतीय (एनआरआई) विभाग को रिक्रूटमेंट लाइसेंस मिल गया है। विभाग अब प्रदेश के लोगों को विदेशों में रोजगार के अवसर दिला सकेगा।
विज्ञापन
विभाग की योजनाओं से जुड़ी जानकारी के लिए सात व आठ सितंबर को राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कार्यशाला होगी। अप्रवासी भारतीय विभाग एवं वाह्य सहायतित परियोजना विभाग के सलाहकार मधुकर जेटली ने बताया कि कार्यशाला 10 बजे से शुरू होगी।
विज्ञापन
इसमें एनआरआई विभाग के अलावा श्रम विभाग, कौशल विकास मिशन तथा गृह विभाग के अधिकारी शामिल होंगे। अंतर्राष्ट्रीय अप्रवासी संगठन के अधिकारी, प्रमुख सचिव अप्रवासी भारतीय विभाग, प्रबंध निदेशक यूपी वित्तीय निगम, विशेष सचिव एनआरआई तथा आंध्रप्रदेश ओवरसीज मेनपावर कॉर्पोरेशन के महाप्रबंधक अधिकारियों को जानकारी देंगे।
विज्ञापन