फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now Lda will sold flats through app

अब मोबाइल एप से फ्लैट बेचेगा एलडीए, खरीदारों को होगी सहूलियत

Fri, 27 Aug 2021 01:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Now Lda will sold flats through app
लखनऊ विकास प्राधिकरण बिना बिके पड़े फ्लैट अब मोबाइल एप के जरिए बेचेगा। - फोटो : ??? ?????
एलडीए अब फ्लैटों को बेचने के लिए निजी कंपनियों के ऑनलाइन मोबाइल एप का सहारा लेगा। निजी बिल्डर्स की तरह एलडीए अपनी संपत्तियों के फोटो व सूचनाओं को अपलोड करेगा।
विज्ञापन

वहीं, मांग में रहने वाले नेहरू एन्क्लेव और गोमतीनगर विस्तार में रिवर व्यू योजना के फ्लैटों को नीलामी में बेचा जाएगा।
वीसी अक्षय त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को एलडीए की संपत्तियों के बेचने के लिए चल रही कार्रवाई की समीक्षा की।
वीसी ने कहा कि बिक नहीं रहे फ्लैटों को बेचने के लिए अधिकारी नए तौर-तरीकों को अपनाएं। फ्लैटों की सूचनाएं उनकी कीमतें और रेडी टू मूव स्थिति के फोटो अपलोड किए जाएं।
विज्ञापन

ताकि खरीदारों को सहूलियत हो। इसका प्रस्ताव वीसी ने मांगा है। उधर, नेहरू एन्क्लेव और रिवर व्यू योजना के खाली फ्लैटों की नीलामी से बिक्री के लिए सूची तैयार करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियोजन के दौरान वास्तविक ले-आउट बनाएं
वीसी ने कहा है कि नियोजन के समय जमीनों का सर्वे कर वास्तविक ले-आउट बनाए जाएं। वीसी ने मुख्य नगर नियोजक से प्राधिकरण द्वारा अर्जित भूमि पर किए गए सर्वे तथा उस पर किए गए नियोजन का विवरण मांगा है। वहीं, प्रत्येक सेक्टर की श्रेणीवार संपत्तियों के आवंटन, निबंधन, बिना बिकी संपत्तियों, विवादित संपत्तियों की भी सूचना अलग से संपत्ति अधिकारी देंगे। छूटे भूखंड की सूची अलग से रिपोर्ट के साथ देंगे। अगर कोई छूटा या विवादित भूखंड का प्रकरण कोर्ट में चल रहा है और उसकी फाइल है, इसकी सूची भी मांगी है।
मोहान रोड योजना में एलडीए करा सकता है विकास कार्य
एलडीए 765 एकड़ की मोहान रोड योजना में खुद विकास कार्य शुरू करा सकता है। क्योंकि योजना में निजी सहभागिता पर विकास कराए जाने की अनुमति लंबे वक्त से शासन में लंबित है। अब वीसी अक्षय त्रिपाठी ने विकास कार्य कराने के लिए कार्ययोजना मांगी है। एलडीए वित्तीय आकलन भी कर रहा है जिससे निजी कंपनी ओमेक्स का अनुबंध निरस्त किया जा सके। बृहस्पतिवार को वीसी ने नई योजनाओं पर बैठक बुलाई। इसमें मोहान रोड योजना में 2006 से मुआवजा बंटना शुरू होने के बावजूद विकास कार्य शुरू नहीं हो पाने पर वीसी ने अधिकारियों से जानकारी ली। वीसी ने कहा कि योजना में विकास कार्यों को लंबित रखने से दुष्परिणाम ही सामने आएंगे। अगर निजी सहभागिता से विकास पर शासन से अनुमति नहीं मिल पा रही है तो एलडीए आगे बढ़े। वीसी ने कहा कि निजी सहभागिता पर काम शुरू करने से पहले जिस डीपीआर पर एलडीए खुद काम कर रहा था। उसे भी संशोधित कर लिया जाए। इससे निजी सहभागिता से विकास से होने वाली आय की तुलना भी हो सकेगी। निजी कंपनी के प्रस्ताव पर शासन से भी वीसी वार्ता करेंगे।
सुल्तानपुर रोड योजना में लैंडपूलिंग
एलडीए सुल्तानपुर रोड पर प्रस्तावित करीब 3800 एकड़ की दो योजनाओं में लैंडपूलिंग से काम शुरू कराएगा। यहां सहारा और अंसल से खाली हुई जमीनों के अलावा एलडीए की आरक्षित भूमि पर अधिग्रहण किया जाना है। वीसी ने अर्जन विभाग के अधिकारियों को लैंडपूलिंग पर भी आगे बढ़ने को कहा है।

प्रधानमंत्री को अपने पीएम आवास दिखाएगा एलडीए
राजधानी में 26, 27, 28 सितंबर को प्रस्तावित अर्बन रिफॉर्म पर कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे। इसमें विकास प्राधिकरणों द्वारा शहरी विकास के लिए उपयोग हो रही नई तकनीक की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसमें एलडीए अपने बनाए पीएम आवास के प्रोटोटाइप को प्रदर्शित करेगा। यह प्रोटोटाइप वैसे ही बनेगा जैसे मकान एलडीए बसंतकुंज और शारदानगर विस्तार में बना रहा है। मुख्य अभियंता इंदुशेखर सिंह का कहना है कि प्रधानमंत्री को आवास की बेहतर गुणवत्ता और कम खर्च में हुए निर्माण की झलक दिखाने का यह प्रयास है। इन प्रधानमंत्री आवास के लिए एलडीए को ग्रीन बिल्डिंग अवार्ड भी मिल चुका है। वहीं निर्माण पूरा कर दिसंबर तक कब्जा भी दिए जाने की तैयारी है। इसके अलावा प्लास्टिक कचरा का उपयोग कर बनाई सड़कों को भी यहां प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed