फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now government employees and officers will come to office in three shifts, this will be timed

अब तीन पालियों में दफ्तर आएंगे सरकारी कर्मचारी व अधिकारी, यह होगी टाइमिंग

Fri, 23 Apr 2021 12:59 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 23 Apr 2021 12:59 PM IST
सार

प्रदेश के सरकारी कार्यालयों, शासन के सचिवालय व विभाग स्तर पर निदेशालय अब तीन पालियों में संचालित होंगे। कोविड-19 संक्रमण के के मद्देनजर कार्मिक विभाग ने कर्मचारियों की दफ्तर में उपस्थिति को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन
Now government employees and officers will come to office in three shifts, this will be timed
सरकारी दफ्तर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के सरकारी कार्यालयों, शासन के सचिवालय व विभाग स्तर पर निदेशालय अब तीन पालियों में संचालित होंगे। कोविड-19 संक्रमण के के मद्देनजर कार्मिक विभाग ने कर्मचारियों की दफ्तर में उपस्थिति को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने 9 अप्रैल को एक आदेश के जरिए सरकारी कार्यालयों, सचिवालयों व निदेशालयों में रोस्टर के अनुसार 50 प्रतिशत कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था। अब तय किया गया है कि अनुसचिव स्तर व इनसे कनिष्ठ कर्मियों को 50 प्रतिशत की संख्या में कार्यालयों में उपस्थित रहना है। बाकी 50 फीसदी कर्मी घर से काम करेंगे। उप सचिव व उनसे वरिष्ठ कर्मी नियमित रूप से ऑफिस आएंगे। कार्यालय में आने वाले कार्मिकों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए कार्यालय समय का आवंटन तीन पालियों में किया गया है। 
विज्ञापन


मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने शासन के अधिकारियों, विभागाध्यक्षों व नियंत्रक अधिकारियों को इस व्यवस्था के क्रियान्वयन का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि इसके लिए कार्मिकों का रोस्टर तैयार करेें। उन्होंने हिदायत दी है कि सीढ़ी, लिफ्ट व पार्किंग एरिया में किसी भी कीमत पर भीड़ न लगने दी जाए। कार्यालयों में सैनिटाइजेशन, मास्क, दो गज की दूरी व अन्य उपाय अपनाए जाएं। मीटिंग जहां तक संभव हो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करें। बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश कार्यालय में वर्जित किया जाए तथा 45 वर्ष से अधिक के कार्मिकों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें। उन्होंने इस व्यवस्था का तत्काल प्रभाव से कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों के आने व जाने के समय में रहेगा आधे घंटे का अंतराल
बताया जा रहा नई व्यवस्था में तीन पालियों को इस तरह से निर्धारित किया गया है जिससे दफ्तर में कर्मचारियों के आने और जाने के समय में आधे घंटे का अंतराल रहे। ऐसा कर्मचारियों के आने और ऑफिस से जाने के समय कैंपस व निकास द्वार पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए किया गया है। चूंकि ऑफिस में 50 फीसदी कर्मचारियों की उपस्थिति का रोस्टर है, इसलिए ऑफिस के भीतर बैठने में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो जा रहा था। लेकिन कर्मचारियों के दफ्तर आने और छुट्टी के समय परिसर व निकास द्वार पर इसका पालन नहीं हो पाता था। इसलिए नई व्यवस्था में आधे-आधे घंटे का अंतराल देकर पालियों का निर्धारण किया गया है।

इस तरह तीन पालियों में आएंगे कार्मिक
 पहली पाली    सुबह  9:00 बजे से शाम 5:30 बजे।
 दूसरी पाली    सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे।
 तीसरी पाली    पूर्वाह्न  10:00 बजे से शाम 6:30 बजे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed