Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now applications till 31 for recruitment to 443 posts in KGMU

Lucknow News: केजीएमयू में 443 पदों पर भर्ती के लिए अब 31 तक आवेदन

Sat, 18 Jan 2025 11:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Now applications till 31 for recruitment to 443 posts in KGMU
लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में 443 पदों पर भर्ती के लिए अब 31 जनवरी तक आवेदन किया जा सकता है। संस्थान में लंबे समय बाद नियमित पदों पर भर्ती हो रही है। इनमें टेक्निकल अफसर, रिसेप्सनिस्ट और टेक्नीशियन समेत कुल 17 प्रकार के पद हैं।
विज्ञापन




केजीएमयू की मीडिया सेल के फैकल्टी इंचार्ज प्रो. केके सिंह ने बताया कि इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन www.kgmu.org/job.php पर किए जा सकते हैं। केजीएमयू में 50 से ज्यादा डॉक्टरों, एक हजार से ज्यादा नर्सिंग पदों पर भर्ती के बाद अब गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे संस्थान में मरीजों के साथ अन्य कामकाज करने में सुविधा होगी।
विज्ञापन




इन पदों पर भर्ती के लिए पिछले साल 22 नवंबर को ऑनलाइन आवेदन शुरू हुए थे। इसकी मियाद 31 दिसंबर तक रखी गई थी। तकनीकी गड़बड़ी की वजह से कई दिन ऑनलाइन आवेदन का लिंक खुल नहीं पाया था। इसे देखते हुए आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी तक की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed