{"_id":"5fb5328221dd1358d64833b4","slug":"now-admission-in-medical-colleges-will-be-till-november-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेजों में अब 20 नवंबर तक होंगे प्रवेश, पहले 18 नवंबर थी अंतिम तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेजों में अब 20 नवंबर तक होंगे प्रवेश, पहले 18 नवंबर थी अंतिम तारीख
Thu, 19 Nov 2020 04:07 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 19 Nov 2020 04:07 PM IST
विज्ञापन
admission
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीट यूजी 2020 काउंसलिंग के माध्यम से मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि दो दिन बढ़ा दी गई है। पहले प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 18 नवंबर थी। इसे बढ़ाकर अब 20 नवंबर कर दिया गया है। सरकारी मेडिकल कॉलेजों की लगभग 2469 और निजी मेडिकल कॉलेजों की लगभग 4150, निजी डेंटल कॉलेजों की 2200 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया चल रही है।
उधर चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय ने यूपी नीट यूजी 2020 की पहली काउंसलिंग से आवंटित सीट से जो अभ्यर्थी त्याग पत्र देना चाहते हैं उनके लिए 02 दिसंबर 2020 की शाम 04 बजे तक समय सीमा तय की गई है। ऐसे सभी अभ्यर्थी पहली काउसंलिंग से सीट का आवंटन हुआ है और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें ऑल इंडिया कोटे या अन्य प्रदेश की काउंसलिंग में सीट मिल गई है तो वह अपना आवंटन पत्र नोडल सेंटर पर जमाकर सकते हें। ऐसे अभ्यर्थियों की जमा किए गए शिक्षण शुल्क में से 10 प्रतिशत की कटौती की जाएगी। इसके बाद शुल्क व धरोहर राशि वापस कर दी जाएगी। जो अभ्यर्थी व्यक्तिगत कारणों से सीट से त्यागपत्र देना चाहते हैं, उनकी धरोहर राशि और शिक्षण शुल्क का 50 प्रतिशत कटौतीकर रकम की वापसी की जाएगी।