{"_id":"5d1e219b8ebc3e3cc4715661","slug":"now-18-ips-officers-transferred-by-uttar-pradesh-government","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश में तबादलों का दौर जारी, अब 18 आईपीएस अफसरों की तैनाती में किया गया फेरबदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेश में तबादलों का दौर जारी, अब 18 आईपीएस अफसरों की तैनाती में किया गया फेरबदल
Fri, 05 Jul 2019 12:41 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 05 Jul 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड में लगातार बढ़ रही है शिकायतें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजीपी मुख्यालय ने गुरुवार को 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें ज्यादातर अधिकारी वे हैं जिन्हें हाल ही में प्रांतीय पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में प्रोन्नति दी गई है। जिन अधिकारियों के तबादले हुए हैं उसमें तीन डीआईजी और 15 एसपी शामिल हैं।
एसपी रेलवे मुरादाबाद के पद पर तैनात सुभाष चंद्र दूबे को मुरादाबाद में ही डीआईजी पीएसी बनाया गया है। क्षेत्रीय अभिसूचना कानपुर में तैनात हीरा लाल को ईओडब्ल्यू में डीआईजी बनाया गया है और मेरठ अभिसूचना इकाई में तैनात एसपी राजेंद्र प्रसाद पांडेय को भ्रष्टाचार निवारण संगठन में डीआईजी बनाया गया है।
इन तीनों अधिकारियों का प्रमोशन साल के शुरुआत में हो गया था। इस स्थानांतरण की खास बात यह रही कि इसे डीजीपी मुख्यालय से जारी किया गया और गृह विभाग को सूचनार्थ भेजा गया। आम तौर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले गृह विभाग की ओर से जारी होता रहा है। यह बात अलग है कि इसमें किसी भी अधिकारी को कोई महत्वपूर्ण तैनाती नहीं दी गई है।

पंडा डीजी व देव कुमार एडीजी के पद पर प्रोन्नत
डीजी गोपाल गुप्ता के रिटायर होते ही दो आईपीएस अधिकारियों को स्वत: प्रोन्नति मिल गई है। को-ऑपरेटिव सेल में तैनात 1988 बैच के आईपीएस अशित कुमार पंडा को डीजी के पद पर प्रोन्नति मिल गई। वहीं एडीजी का एक पद रिक्त होने से आईजी पीटीएस एंटनी देव कुमार को एडीजी के पद पर प्रोन्नति मिल गई। एंटनी 1994 बैच के आईपीएस हैं।