फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Notice issued to vacate dilapidated railway colonies

Lucknow News: जर्जर रेलवे कॉलोनियां खाली करने का नोटिस जारी

Tue, 12 Aug 2025 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Notice issued to vacate dilapidated railway colonies
रेलवे कॉलोनियों में लगाया गया नोटिस।
लखनऊ। तेज बारिश के बीच रेलवे की जर्जर कॉलोनियों पर खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में रेलवे प्रशासन ने इन्हें खाली करने का नोटिस जारी किया है। हालांकि, फिर भी लोग यहां रह रहे हैं।
विज्ञापन

बीते वर्ष आलमबाग स्थित फतेहअली रेलवे कॉलोनी में बारिश में एक आवास की छत ढहने से पांच लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद रेलवे प्रशासन ने जर्जर आवासों को खाली करवाकर ध्वस्त करने के अभियान चलाए, लेकिन अभी तक सभी कॉलोनियों को खाली नहीं कराया जा सका है। पंजाबनगर, सीपीएच सहित अन्य रेलवे कॉलोनियों में कर्मचारी जर्जर आवासों में ही रह रहे हैं। इस संबंध में अधिकारियों ने नोटिस चिपकाकर क्वार्टर खाली करने की हिदायत दी है, लेकिन लोग सुनने के लिए तैयार नहीं है। ऐसे में हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed