{"_id":"62740a42c006b25755357325","slug":"nothern-railway-earns-6-crore-rupess-from-travellers-who-are-travelling-without-tickets","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर रेलवे : बेटिकट यात्रियों से भरा खजाना, सिर्फ अप्रैल में वसूले छह करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर रेलवे : बेटिकट यात्रियों से भरा खजाना, सिर्फ अप्रैल में वसूले छह करोड़ रुपये
Fri, 06 May 2022 12:04 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 06 May 2022 12:04 AM IST
सार
रेलवे ने टिकट चेकिंग अभियान चला रखा है। इसके तहत रेलवे ने 88 हजार बेटिकट यात्रियों से छह करोड़ रुपये से अधिक की वसूली की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने बेटिकट यात्रियों के विरुद्घ अभियान चलाया जिसमें 88 हजार लोग धरे गए। इन सबसे रेलवे ने जुर्माने के रूप में छह करोड़ रुपये वसूले।
विज्ञापन
सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि मंडल द्वारा टिकट चेकिंग आय में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की गई है। मंडल रेल प्रबंधक सुरेश कुमार सपरा के नेतृत्व में अभियान जारी है। सिर्फ अप्रैल में कुल 88,329 अनियमित एवं बिना टिकट यात्रियों से रेलवे ने 6,07,21,410 रुपये जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
टिकट चेकिंग कुल 445 गाड़ियों में की गई। इस दौरान यात्रियों से बातचीत कर फीडबैक लिया गया। साथ ही साफ-सफाई के प्रति जागरूक भी किया गया। डीआरएम एसकेसपरा ने बताया कि रिजर्वेशन कराकर सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए मंडल प्रशासन प्रयासरत है।
विज्ञापन