{"_id":"69d8f34f06240da2fc0e91b7","slug":"norther-railway-scout-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1685080-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कैरिज एंड वैगन वर्कशॉप के सीनियर टेक्नीशियन अनिल कुमार पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कैरिज एंड वैगन वर्कशॉप के सीनियर टेक्नीशियन अनिल कुमार पुरस्कृत
विज्ञापन
कैरिज एंड वैगन वर्कशॉप के सीनियर टेक्नीशियन अनिल कुमार पुरस्कृत
विज्ञापन
देशभर में स्काउट लीडरों को दे सकेंगे प्रशिक्षण, रुखसार बानो को मिला प्रमाणपत्र
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। आलमबाग स्थित कैरिज एंड वैगन वर्कशाप के सीनियर टेक्नीशियन अनिल कुमार शुक्रवार को नई दिल्ली के उत्तर रेलवे मुख्यालय में पुरस्कृत किए गए। उन्हें सहायक लीडर प्र शिक्षक का राष्ट्रीय प्रमापणपत्र प्रदान किया गया। वहीं रुखसार बानो को हिमालय वुड बेज प्रमाणपत्र दिया गया है।
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि यह उपलब्बियां उत्तर रेलवे की भारत स्काउट्स एवं गाइड्स लखनऊ विंग के खाते में जुड़ी हैं। मंडल के कैरिज एंड वैगन वर्कशॉप में अनिल कुमार स्काउट विंग के हैं। यह उपलब्धि उनकी निरंतर मेहनत, लगन एवं समर्पण का नतीजा है। इस प्रमाणपत्र के बाद अनिल कुमार अब देशभर में स्काउट लीडरों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए अधिकृत हो गए हैं, जो समस्त स्काउटरों लिए प्रेरणास्रोत है। इसी क्रम में गाइड विंग की लीडर रुखसार बानो को भी जिला आयुक्त की ओर से एनटीसी का हिमालय वुड बैज प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है। यह प्रमाणपत्र उनकी नेतृत्व क्षमता एवं पूर्ण योग्यता को दर्शाता है तथा नारी सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस अवसर पर जिला आयुक्त (स्काउट) कुलदीप तिवारी ने उन्हें शुभकामनाएं भी दीं। साथ ही यह विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार की उपलब्धियां अन्य कर्मचारियों एवं स्काउट-गाइड सदस्यों को भी उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रेरित करेंगी।
विज्ञापन