फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Non-negotiable duty of teachers of government colleges

Lucknow News: सरकारी कॉलेजों के शिक्षकों की नहीं कटेगी ड्यूटी

Tue, 07 Jan 2025 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Non-negotiable duty of teachers of government colleges
लखनऊ। यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षाओं की परीक्षा में ड्यूटी करने में सरकारी कॉलेजों के शिक्षक आनाकानी नहीं कर सकेंगे। राजधानी के सभी कॉलेजों में पढ़ाने वाले शिक्षकों का ब्योरा विषयवार यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। इसमें 3400 सरकारी और 2400 के करीब निजी विद्यालयों के शिक्षकों का ब्योरा है।
विज्ञापन




24 फरवरी से शुरू हो रहीं परीक्षाओं में सरकारी कॉलेजों के सबसे ज्यादा शिक्षकों की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक के लिए लगाई जाएगी। ऐसे में शिक्षकों को ड्यूटी कटवाना आसान नहीं होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि सभी निजी व सरकारी कॉलेजों के शिक्षकों का ब्योरा प्रबंधक व प्रधानाचार्यों से मांगा गया था। विषयवार शिक्षकों का ब्योरा बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। बोर्ड की ओर से भी विषयवार सत्यापन के बाद शिक्षकों की सूची जल्द ही जारी की जाएगी। बता दें कि इस बार 24 फरवरी से 12 मार्च तक परीक्षाएं होंगी जिसमें 1.03 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed