{"_id":"5c97f5d3bdec22144a272a71","slug":"noida-firm-owner-arrested-in-tax-evasion-of-5-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन से आयात स्टील पर पकड़ी पांच करोड़ की टैक्स चोरी, मालिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन से आयात स्टील पर पकड़ी पांच करोड़ की टैक्स चोरी, मालिक गिरफ्तार
Mon, 25 Mar 2019 02:55 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 25 Mar 2019 02:55 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) की लखनऊ व नोएडा की संयुक्त टीमों ने चीन से आयात कर 440 टन स्टील को बिना टैक्स चुकाए देश में खपाने का मामला पकड़ा है। करीब पांच करोड़ रुपये की टैक्स चोरी के मामले में डीआरआई ने रविवार को नोएडा की फ र्म स्टील्ज आईएनसी के मालिक और मास्टर माइंड मनोज जैन को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
डीआरआई के अधिकारियों ने बताया कि फर्म मालिक मनोज जैन ने चीन से बिना टैक्स चुकाए स्टील का आयात केंद्र सरकार की एडवांस ऑथराइजेशन स्कीम का फायदा लेते कॉइल और शीट के रूप में किया। इस योजना में फर्म को कस्टम ड्यूटी, आईजीएसटी के अलावा घरेलू उत्पादकों की मदद के लिए 56 प्रतिशत एंटी डंपिंग ड्यूटी से छूट मिली।
विज्ञापन
यह छूट इस शर्त पर दी जाती है कि आयातकर्ता उत्पाद बनाकर उन्हें निर्यात कर देगा। इसके उलट मनोज जैन ने घरेलू बाजार में स्टील को खपा दिया। मनोज जैन को इससे पूर्व में भी समन जारी किए गए, पर वे जांच में शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक टैक्स चोरी के 440 टन के इस अवैध कारोबार को आरोपी ने स्वीकार किया है। हालांकि अभी दस्तावेजों की जांच कर रही है। मनोज जैन को इकॉनोमिक ऑफेंस कोर्ट मेरठ में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
अधिकारियों की माने तो एडवांस ऑथराइजेशन स्कीम में कच्चा माल मंगाकर उसे घरेलू बाजार में खपाने से भारतीय उत्पादकों को नुकसान हो रहा है। इसकी वजह है कि चीन में स्टील सस्ती मिल रही है। वहीं, टैक्स अदायगी नहीं करने से अवैध कारोबार कर रहे आयातक स्थानीय उत्पादकों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।