फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   No recruitment of 13 thousand teachers of TGT and PGT.

13 हजार शिक्षकों की भर्ती अटकी, 2011 की भर्ती कब होगी ये भी पता नहीं

Sun, 17 Sep 2017 11:05 AM IST
विजय सक्सेना/अमर उजाला, इलाहाबाद
विजय सक्सेना/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sun, 17 Sep 2017 11:05 AM IST
विज्ञापन
No recruitment of 13 thousand teachers of TGT and PGT.

माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड का गठन नहीं होने से टीजीटी एवं पीजीटी के 13 हजार से अधिक पदों की भर्ती अटक गई है। इसमें में अकेले 2016 की विभिन्न विषयों की नौ हजार से अधिक भर्तियां शामिल हैं, जिसके लिए अक्तूबर में परीक्षा कराने की घोषणा भी की जा चुकी है। यही नहीं 2011 की चार हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती कब होगी, तय भी नहीं है।

विज्ञापन


भाजपा सरकार के गठन के बाद से ही माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में काम ठप पड़े हैं। सरकार के निर्देश पर चयन बोर्ड में भर्ती से जुड़े परिणाम, साक्षात्कार आदि रोके गए हैं। इसकी वजह से 18 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। इसे लेकर धरना-प्रदर्शन शुरू हुआ।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, माध्यमिक शिक्षा मंत्री से लेकर इलाहाबाद आने वाले उच्चाधिकारियों को घेरा, लखनऊ में भी मुलाकात की। फिर भी भर्ती प्रक्रिया न शुरू होने पर कुछ अभ्यर्थियों ने न्यायालय की शरण ली तो सरकार ने रोक से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई में आया टीजीटी-पीजीटी 2011 के कुछ विषयों का परिणाम

No recruitment of 13 thousand teachers of TGT and PGT.

सरकार द्वारा रोक से इंकार करने के बाद जुलाई में तत्कालीन चेयरमैन हीरा लाल गुप्ता ने 2011 टीजीटी के विज्ञान, हिंदी और संस्कृत और पीजीटी बॉटनी, मनोविज्ञान, नागरिक शास्त्र, इतिहास एवं कॉमर्स का परिणाम घोषित कर दिया।

इसी के साथ 2016 टीजीटी-पीजीटी की परीक्षा अक्तूबर में कराने की घोषणा भी कर दी थी। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वालों की संख्या 12 लाख से अधिक है, जबकि 2011 की परीक्षा में भी छह लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed