{"_id":"6011ce7a8ebc3e33d272c453","slug":"no-of-corona-patients-decreasing-day-by-day-lko-city-news-lko5618829136","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीज घटे, कोविड की कई आईसीयू बंद, केजीएमयू, लोहिया, एसजीपीजीआई व लोकबंधु अस्पताल में नाम मात्र के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीज घटे, कोविड की कई आईसीयू बंद, केजीएमयू, लोहिया, एसजीपीजीआई व लोकबंधु अस्पताल में नाम मात्र के मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट हो रही है। इसे देखते हुए अब कोविड अस्पतालों की संख्या कम की जा रही है। यहां तक कि विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में आईसीयू भी घटाई जा रही है।
राजधानी में अभी तक 31 अस्पताल कोविड मरीजों के इलाज में लगे थे। पिछले सप्ताह रेलवे हॉस्पिटल को सूची से अलग किया गया था। अब ज्यादातर निजी अस्पतालों में मरीज भर्ती नहीं है। बुधवार को केजीएमयू में 36, लोहिया में 26, एसजीपीजीआई में 25 व लोकबंधु अस्पताल में सिर्फ छह मरीज रहे। ऐसे में फरवरी से डेडिकेटेड कोविड अस्पतालों को छोड़कर अन्य अस्पतालों को नॉन कोविड घोषित करने की तैयारी चल रही है। केजीएमयू में संक्रामक रोग विभाग के प्रभारी डॉ. डी हिमांशु ने बताया कि मरीज घटने से आईसीयू की संख्या भी धीरे-धीरे कम की जा रही है। पहले पांच यूनिट चल रही थी। अब दो में ही मरीज हैं। उधर, लोहिया संस्थान के मीडिया प्रभारी डॉ. श्रीकेश सिंह का कहना है कि लखनऊ में तेजी से संक्रमण घटा है। पिछले कई दिनों से बहुत कम मरीज भर्ती हो रहे हैं। इसलिए टीमें कम की जा रही हैं।
चिकित्सा संस्थानों में बेड क्षमता
केजीएमयू 503
एसजीपीजीआई 300
लोहिया संस्थान 200