{"_id":"62a04e3e13dd9e2bb3646af7","slug":"no-mlc-ticket-for-aparna-yadav-in-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP MLC Election 2022: अपर्णा यादव का बढ़ता जा रहा इंतजार, विधान परिषद के लिए भी नहीं मिला टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP MLC Election 2022: अपर्णा यादव का बढ़ता जा रहा इंतजार, विधान परिषद के लिए भी नहीं मिला टिकट
Wed, 08 Jun 2022 12:52 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:52 PM IST
सार
भाजपा ने यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इस बार भी अपर्णा यादव को टिकट नहीं दिया गया।
विज्ञापन
अपर्णा यादव
विस्तार
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के पहले सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव से आशीर्वाद लेकर भाजपा में शामिल हुईं यादव परिवार की छोटी बहू व सामाजिक कार्यकर्ता अपर्णा यादव का इंतजार बढ़ता जा रहा है। भाजपा ने बुधवार को विधान परिषद चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस बार भी उन्हें टिकट नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
भाजपा ने जिन नौ उम्मीदवारों को टिकट दिया है। उनमें से सात मंत्री हैं। हालांकि, यूपी विधानसभा चुनाव के समय कयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा अपर्णा को विधानसभा का टिकट दे सकती है पर उन्हें मौका नहीं मिला। प्रदेश में दो सीटों पर होने वाले लोकसभा उपचुनाव में भी उन्हें प्रत्याशी नहीं बनाया गया। अब विधान परिषद चुनाव में भी उन्हें टिकट नहीं दिया गया।
विज्ञापन
अपर्णा प्रदेश में लगातार भाजपा का प्रचार कर रही हैं लेकिन अभी तक उन्हें किसी भी चुनाव का टिकट नहीं दिया गया है। भाजपा में शामिल होने के समय उन्होंने कहा था कि वह राष्ट्र की सेवा के लिए पार्टी में शामिल हो रही हैं।
विज्ञापन
शिवपाल यादव को भी भाजपा में आने की दी थी सलाह
अपर्णा यादव ने शिवपाल सिंह यादव को भाजपा में शामिल होने के लिए सलाह दी थी। उन्होंने कहा था कि अगर आना है तो भाजपा अलाकमान से बात करनी चाहिए। अपर्णा ने यह भी कहा था कि फिलहाल इस बारे में उनकी शिवपाल यादव से कोई बातचीत नहीं हुई है।
भाजपा ने विधान परिषद चुनाव के लिए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, चौधरी भूपेंद्र सिंह, दयाशंकर मिश्र दयालु, जे पी एस राठौर, नरेंद्र कश्यप, जसवंत सैनी, दानिश आजाद अंसारी, बनवारीलाल दोहरे और मुकेश शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है।