{"_id":"3eb4898651544711ddf44ffa415bb599","slug":"no-country-book-released-in-lucknow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 साल में लिखा गया नॉवेल ‘नो कंट्री’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 साल में लिखा गया नॉवेल ‘नो कंट्री’
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 14 Aug 2014 01:36 PM IST
विज्ञापन
फिल्म एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा के पिता और वरिष्ठ लेखक कल्याण रे का नया उपन्यास ‘नो कंट्री’ बुधवार को राजधानी में रिलीज किया गया।
विज्ञापन
आयरलैंड निवासी दो युवाओं के जीवन पर आधारित इस उपन्यास का विमोचन राज्यमंत्री प्रो. अभिषेक मिश्रा ने किया।
इस मौके पर लेखक के साथ उनकी पत्नी और फिल्म एक्ट्रेस अपर्णा सेन भी मौजूद थीं। अपर्णा सेन ने कहा कि उपन्यास तीन महाद्वीप और दो देशों की कहानी बखूबी बयां करता है।
बांग्लादेश में जन्मे लेखक कल्याण रे का कहना था कि उपन्यास को लिखने से ज्यादा उन युवाओं के मन की बात और बदल रहे हालात को कलमबद्ध करना मुश्किल था।
इस उपन्यास को पूरा करने में मुझे 10 साल लग गए। कार्यक्रम में लखनऊ एक्सप्रेशंस के जयंत कृष्णा, कनकरेखा चौहान पद्मश्री और राज बिसारिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन