{"_id":"600b34e78ebc3e2f84645b02","slug":"no-clue-absconding-sources-in-ajeet-murder-lucknow-news-lko561244929","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजीत हत्याकांड में फरार शूटरों का नहीं सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजीत हत्याकांड में फरार शूटरों का नहीं सुराग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठौता गैंगवार में फरार शूटरों की तलाश मेें पुलिस टीम ने कई जगह दबिश दी है। वहीं, विपुल की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर गई थी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया है। उधर, शूटर संदीप सिंह बाबा की रिमांड लेने के लिए पुलिस ने अर्जी डाली थी। इस पर सुनवाई शुक्रवार को नहीं हो सकी।
अब सुनवाई 25 जनवरी को होगी। जबकि दिल्ली में गिरफ्तार शूटर गिरधारी उर्फ डॉक्टर का वारंट-बी पुलिस टीम ने तामीला करा दिया है। उसे 28 जनवरी को कोर्ट में पेश किया जाना है।
विज्ञापन
मुख्य आरोपी कुंटू सिंह को तीन दिन पहले लखनऊ कोर्ट में पेश किया गया। लेकिन पुलिस पूछताछ नहीं कर सकी थी। इस मामले में बृहस्पतिवार को कोर्ट ने आजमगढ़ जेल जाकर पूछताछ करने की अनुमति दे दी।
अब पुलिस की एक टीम आजमगढ़ शुक्रवार को पहुंची। वहां देर शाम तक जेल में पूछताछ की जा रही थी। हालांकि पुलिस को कोई खास सफलता हाथ नहीं लगी।
वहीं, आजमगढ़ जेल में बंद रहे मामले के दूसरे आरोपी अखंड सिंह को बरेली जेल शिफ्ट कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक व गैंगवार के विवेचक चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक, पूछताछ के लिए एक टीम बरेली भेजी जाएगी।
घायल शूटर के करीब पहुंची पुलिस
गैंगवार में शामिल शूटरों की तलाश में पुलिस लखनऊ से लेकर मुंबई तक दबिश दे रही है। इसके लिए पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने कई टीमें लगा रखी है। दो टीमें मुंबई में तलाश कर रही हैं। एक टीम नोएडा व दिल्ली के आसपास के इलाकों में शूटरों की तलाश कर रही है। एक टीम घायल शूटर राजेश तोमर के करीब पहुंच गई है।