फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   No budget received from NHM, crisis of testing at health centres

Lucknow News: एनएचएम से नहीं मिला बजट, स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच का संकट

Mon, 22 Sep 2025 02:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
No budget received from NHM, crisis of testing at health centres
स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच का संकट।
लखनऊ। एनएचएम से बजट न मिलने के कारण स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच किट की भारी किल्लत हो गई है। हालात यह हैं कि कई पीएचसी पर बुखार से जुड़ी जांचें आधी-अधूरी हो रही हैं। मरीजों को डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड की जांच के लिए बड़े अस्पतालों या निजी केंद्रों का रुख करना पड़ रहा है। यह स्थिति उस समय गंभीर हो गई है जब बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। रविवार को विभिन्न केंद्रों के निरीक्षण में यह हकीकत सामने आई।
विज्ञापन

बालू अड्डा पीएचसी (समय: 12 बजे)

जन आरोग्य मेले में डॉक्टर और स्टाफ मौजूद मिले, लेकिन जांच की सुविधा नहीं थी। पीएचसी में तैनात डॉक्टर से डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और टाइफाइड की जांच की मांग पर उन्होंने साफ मना कर दिया। कहा कि लैब टेक्नीशियन छुट्टी पर हैं, जांच सोमवार से संभव होगी।
विज्ञापन

डालीगंज बरौलिया जन आरोग्य मंदिर (समय: 12:30 बजे)

यहां मरीजों को केवल परामर्श और दवाएं मिल रही थीं। बुखार से जुड़ी जांच किट न होने के कारण स्टाफ ने जांच से मना कर दिया। मरीजों को एक किमी दूर स्थित अन्य केंद्र भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिवेणी नगर पीएचसी (समय: 1 बजे)

यहां स्टाफ मरीजों की जगह लंच में व्यस्त मिला। करीब 10 मिनट बाद जांच के लिए बुलाया गया। बताया गया कि केवल डेंगू और मलेरिया की जांच संभव है, बाकी जांचों के लिए बड़े अस्पताल जाना पड़ेगा।

Iजांच किट के संकट के बारे में किसी भी केंद्र प्रभारी ने जानकारी नहीं दी है। केंद्र प्रभारियों से जवाब-तलब किया जाएगा और जिन जगहों पर किट की कमी है, वहां तत्काल आपूर्ति कराई जाएगी, ताकि मरीजों को दिक्कत न हो।I
I- डॉ. एनबी सिंह, सीएमओI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article