{"_id":"581b763d4f1c1bae31437ac0","slug":"nitish-kumar-to-join-sp-silver-jubliee-celebration","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले इंकार अब इकरार, सपा के रजत जयंती समारोह में आएंगे नीतीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले इंकार अब इकरार, सपा के रजत जयंती समारोह में आएंगे नीतीश
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 03 Nov 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव व नीतीश कुमार
- फोटो : amar ujala
पहले इंकार के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आखिरकार सपा के रजत जयंती समारोह में शामिल होने की हामी भर दी है। गौरतलब है कि पहले नीतीश ने कहा था कि सपा पहले से अपने पारिवारिक कलह से निकले फिर देखेंगे।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी 5 नवंबर को अपनी स्थापना के 24 वर्ष पूरे कर रही है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी कि सपा के रजत जयंती समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के साथ पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा, जदयू अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जदयू सांसद शरद यादव, राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, रालोद अध्यक्ष अजित सिंह, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री अभय चौटाला, केसी त्यागी, राम जेठमलानी, संतोष भारतीय मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
शिवपाल ने कहा कि सपा यूपी में सरकार बनाने में सक्षम है। महागठबंधन का फैसला बाद में लिया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि भाजपा को किसी भी तरह सत्ता में नहीं आने देंगे।
विज्ञापन