फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nitin ramesh to be new election officer of Uttar Pradesh.

यूपी के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी होंगे नितिन रमेश

Thu, 14 Jul 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 14 Jul 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
 Nitin ramesh to be new election officer of Uttar Pradesh.

वाराणसी के मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण यूपी के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी होंगे। 2017 के विधानसभा चुनाव नितिन की देखरेख में होंगे। केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है।

विज्ञापन


सूबे के मौजूदा मुख्य निर्वाचन अधिकारी व 1987 बैच के आईएएस अरुण सिंघल की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनाती प्रस्तावित है। सिंघल ने केंद्र में तैनाती के बाद राज्य की सेवा के लिए जरूरी अवधि (कूलिंग पीरियड) प्रदेश में पूरा करने के बाद केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन


इसके बाद केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने सिंघल केस्थान पर नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति के लिए प्रदेश सरकार से वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का पैनल मांगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकार बताते हैं कि शासन ने 1983 बैच के आईएएस अधिकारी व प्रमुख सचिव नियोजन अरुण सिन्हा, 1985 बैच केआईएएस व प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास दीपक त्रिवेदी, 1988 बैच के आईएएस व प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अरविंद कुमार और 1990 बैच के आईएएस अधिकारी व प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण का नाम केंद्रीय निर्वाचन आयोग को भेजा था। आयोग ने इस पैनल में शामिल नितिन के नाम पर मुहर लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed