{"_id":"5c091290bdec2241641d43d7","slug":"nine-injured-in-an-accident-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच में ऑटो व ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर, आठ स्कूली छात्रों समेत नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में ऑटो व ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर, आठ स्कूली छात्रों समेत नौ घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Updated Thu, 06 Dec 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अड़गोड़वा सियापुरवा के पास 11 छात्रों को लेकर जा रहे ऑटो को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार आठ बच्चों सहित नौ लोग घायल हो गए। दुर्घटना से चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया। गंभीर घायल छात्रों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
छह छात्रों का इलाज सीएचसी में चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। ट्रक चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
मामले की जांच कर रहे मिहींपुरवा के चौकी इंचार्ज अर्जुन सिंह भदौरिया ने बताया कि वैन ड्राईवर संजय पुत्र चन्द्रभान को हिरासत में लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
विज्ञापन