{"_id":"5ec80d7890036b0f162ca22c","slug":"nia-files-chargesheet-against-three-man-for-circulating-fake-indian-currency-notes","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : नकली नोट सर्कुलेट करने के आरोप में एनआईए ने तीन लोगों के खिलाफ दायर की चार्जशीट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : नकली नोट सर्कुलेट करने के आरोप में एनआईए ने तीन लोगों के खिलाफ दायर की चार्जशीट
Fri, 22 May 2020 11:05 PM IST
Mohit Mudgal
पीटीआई, लखनऊ
पीटीआई, लखनऊ
Published by: Mohit Mudgal
Updated Fri, 22 May 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को तीन लोगों के खिलाफ नकली भारतीय मुद्रा नोट सर्कुलेट करने के आरोप में चार्जशीट दायर की। एनआईए की टीम ने इन्हें पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी मीडिया को दी।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों की पहचान लखीमपुर निवासी फूलचंद, अन्य दो अमीनुल इस्ल्मा और नसीबा खातून पश्चिम बंगाल के मालदा के रहने वाले हैं। अधिकारी ने बताया कि इन तीनों पर आईपीसी और यूएपीए के तरह चार्जशीट दायर की गई है।
विज्ञापन
बात दें कि इन तीनों के खिलाफ गुरुवार को स्पेशल एनआईए कोर्ट में चार्जशीट दायर की गई थी। अधिकारी ने बताया कि 25 नवंबर 2019 को यूपी एटीएस ने लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर 1,79,000 रुपये के नकली नोट पकड़े थे। बाद में केस को एनआईए को सौंपा दिया गया था।
विज्ञापन