फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   NHAI did not get land in UP, projects worth 15 thousand crores got stuck

UP News : एनएचएआई को यूपी में नहीं मिली जमीन, फंस गए 15 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट

Mon, 27 Jun 2022 05:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अजीत बिसारिया, लखनऊ
अजीत बिसारिया, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 27 Jun 2022 05:36 AM IST
सार

कुल 361 किमी लंबी सड़कों का होना है चौड़ीकरण, मार्च में टेंडर हो चुके हैं फाइनल। दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून ग्रानफील्ड छह लेन के चार पैकेज समेत 15 परियोजनाओं पर संकट। 
 

विज्ञापन
NHAI did not get land in UP, projects worth 15 thousand crores got stuck
NHAI - फोटो : social media

विस्तार

यूपी में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के 15 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट जमीन न मिलने से फंस गए हैं। इनके लिए मार्च में ही टेंडर फाइनल हो चुके हैं। इनमें दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून ग्रीनफील्ड छह लेन के चार अति महत्वपूर्ण पैकेज समेत 15 परियोजनाएं शामिल हैं। इनकी कुल लंबाई 361 किमी. है। राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-731 पर हरदोई बाईपास और लखनऊ-हरदोई चार लेन चौड़ीकरण भी फॉरेस्ट क्लीयरेंस न मिलने से अटका पड़ा है।

विज्ञापन


एनएचएआई के रिकॉर्ड के अनुसार, ग्रीनफील्ड सिक्स लेन दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून के अलग-अलग चार पैकेज के लिए बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर में संबंधित भूमि की कीमत दी जा चुकी है। लेकिन, अभी तक स्वीकृत सड़कों के लिए आवश्यक भूमि नहीं मिल सकी है। इसलिए फाइनल की गई एजेंसी को मौके पर काम प्रारंभ करने की तिथि (डेट ऑफ स्टार्ट) नहीं दे पा रहे हैं। नियम है कि 90 प्रतिशत तक भूमि और फॉरेस्ट क्लीयरेंस (वन विभाग की एनओसी) मिलने पर ही डेट ऑफ स्टार्ट दिया जा सकता है।
विज्ञापन


ये प्रमुख प्रोजेक्ट भी फंसे

  • शामली में पानीपत-शामली (709 एडी) व करनाल-मेरठ बाईपास शामली (709 ए)
  • बिजनौर में फोरलेन नजीबाबाद बाईपास
  • मेरठ में एनएच-119 का मेरठ-गढ़मुक्तेश्वर स्पर (जोड़ने वाली ब्रांच रोड) व एनएच-58 पर बाईपास
  • नजीबाबाद-कोटद्वार पेव्ड शोल्ड दो लेन सड़क
  • मथुरा-हाथरस-बदायूं-बरेली हाईवे के मथुरा, हाथरस और अलीगढ़ में दो पैकेज
  • मथुरा और हाथरस में यमुना एक्सप्रेसवे से एनएच-2 को जोड़ने वाला छह लेन आगरा बाईपास
  • रामपुर में फोरलेन बाईपास
  • रामपुर-रुद्रपुर पश्चिमी ओर का स्पर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed