फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   News bulletin of Uttar Pradesh for today 3 June.

Top News of Uttar Pradesh: 12वीं की बोर्ड परीक्षा निरस्त, बसपा ने दो बड़े नेताओं को पार्टी से निकाला गया, यहां देखें बड़ी खबरें

Thu, 03 Jun 2021 05:00 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 03 Jun 2021 05:00 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं निरस्त कर दी गई हैं। वहीं, बसपा ने पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं को निष्कासित कर दिया। इसके अलावा, गोंडा में तालाब में डूबने पांच बच्चों की मौत हो गई। यहां, देखें यूपी की आज की सभी बड़ी खबरें: 

विज्ञापन
News bulletin of Uttar Pradesh for today 3 June.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष के लखनऊ प्रवास के कारण लगातार राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा में रहे उत्तर प्रदेश में गुरुवार को भी काफी हलचल रही। गुरुवार को प्रदेश सरकार ने 12वीं की यूपी बोर्ड परीक्षा को निरस्त कर दिया। वहीं, शाम होते-होते एक और बड़ी खबर हुई जब बसपा ने अपने विधानमंडल दल के नेता लालजी वर्मा व पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर को पार्टी से निष्कासित कर दिया। यहां पढ़ें प्रदेश की सभी बड़ी खबरें:

विज्ञापन


12वीं की बोर्ड परीक्षा निरस्त, उप मुख्यमंत्री ने की घोषणा
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 को रद्द कर दिया गया है। उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से बातचीत के बाद परीक्षा निरस्त करने की घोषणा की है। यहां पढ़ें पूरी खबर:               
विज्ञापन


बसपा ने विधानमंडल दल के नेता लालजी वर्मा व रामअचल राजभर को पार्टी से निकाला
बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बसपा विधानमंडल दल के नेता लालजी वर्मा व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय महासचिव राम अचल राजभर को बसपा से निष्कासित कर दिया है। मायावती ने यह कार्रवाई इन नेताओं के एक राजनीतिक दल में शामिल होने को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहे अटकलों के बीच की है। राम अचल राजभर व लालजी वर्मा बसपा शासनकाल में महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री रहे हैं और कद्दावर नेता माने जाते हैं। रामअचल राजभर की राजभर समाज पर और लालजी वर्मा की कुर्मी समाज पर अच्छी पकड़ मानी जाती है। यहां पढ़ें पूरी खबर:   
विज्ञापन
विज्ञापन


गोंडा: एक ही परिवार के पांच बच्चों की तालाब में डूबने से मौत
गोंडा जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र की रसूलपुर ग्राम पंचायत के मिश्रौलिया गांव के एक तालाब में गुरुवार की सुबह पांच बच्चों की डूबकर मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि सुबह बच्चे गोबर की खाद लेकर खेत की तरफ गये थे। गोबर फेंकने के बाद एक बच्चा बगल स्थित तालाब से मिट्टी निकालने लगा। उसका पैर फिसल गया। उसे बचाने के लिए तालाब में एक-एक कर अन्य बच्चे उतरते गये। इसमें सभी पांचों बच्चों की डूबकर मौत हो गई। यहां पढ़ें पूरी खबर:   

अखिलेश यादव की मांग, ब्लैक फंगस के मुफ्त इलाज की घोषणा करे यूपी सरकार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि यूपी सरकार को बताना चाहिए कि कोरोना काल में उन्होंने कितने लोगों के प्राइवेट अस्पतालों में इलाज का खर्च दिया। इस संबंध में सरकार को आंकड़े जनता के सामने रखने चाहिए। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने बड़े जोर शोर से प्रचारित किया था कि वो कोरोना के प्राइवेट इलाज का खर्चा देगी। अब भाजपा सरकार बताए कि अभी तक जनता के कितने बिलों का भुगतान किया है। भाजपा सरकार जनता के सामने आँकड़े रखे साथ ही सरकार ‘ब्लैक फंगस’ के भी मुफ़्त इलाज की तत्काल घोषणा करे। यहां पढ़ें पूरी खबर:  


दिल्ली में तैयार होगा ऑपरेशन यूपी का ब्लू प्रिंट
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष तीन दिन के यूपी दौरे के बाद बुधवार को दिल्ली लौट गए लेकिन गुरुवार को भी संतोष के दौरे को लेकर राजनीतिक हलकों में पूरे दिन चर्चा होती रही। इस दौरे में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर संगठन और सरकार के कई प्रमुख लोगों से एक साथ तथा अलग-अलग बातचीत की। कुछ मंत्रियों की सुनी और उनकी क्षमता व योजना दृष्टि की थाह नापी। अब सरकार में कुछ लोगों की भूमिका में बदलाव की योजना तैयार होगी। हालांकि, नेतृत्व परिवर्तन नहीं किया जाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर:

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed