फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five children died after get drowned in pond in Gonda.

गोंडा: एक ही परिवार के पांच बच्चों की तालाब में डूबने से मौत, मिट्टी निकालते समय हुआ हादसा

Thu, 03 Jun 2021 07:14 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Thu, 03 Jun 2021 07:14 PM IST
सार

तालाब से मिट्टी निकालते समय बच्चे का पैर फिसल गया। उसे बचाने की कोशिश में तालाब में एक-एक बच्चा उतरता गया। इसमें सभी पांचों बच्चों की डूबकर मौत हो गई।

विज्ञापन
Five children died after get drowned in pond in Gonda.

विस्तार

गोंडा में खोडारे थाना क्षेत्र अंतर्गत रसूलपुर खान मिश्रौली गांव में तालाब में डूबने से पांच बच्चों की मौत हो गई। एक ही परिवार के पांच बच्चों की मौत होने से गांव में कोहराम मचा हुआ है। डीएम गोंडा मार्कंडेय शाही ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को गांव निवासी अरविंद कुमार पांडेय का पुत्र चंचल (8) शिवाकांत पांडेय (6), परिवार के ही विरेंद्र की 12 वर्षीय पुत्री मुस्कान और चचेरे भाई सुरेंद्र पांडेय की दो पुत्रियां रागिनी (8) और प्रकाशिनी (10) घर से करीब 400 मीटर दूर स्थित तालाब से मिट्टी निकालने गईं थीं। इसी दौरान किसी एक बच्चे का पैर फिसल गया और वह तालाब में डूबने लगा। अन्य बच्चे उसे बचाने के लिए एक के बाद एक तालाब में कूद गए और सभी डूबने लगे।

विज्ञापन

डूब रहे बच्चों को देख तालाब किनारे खेल रहे अन्य बच्चे भागकर गांव में गए और लोगों को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचा एक व्यक्ति तालाब में कूदकर बच्चों को बचाने का भरपूर प्रयास किया, पर वह कामयाब नहीं हो पाया। हालांकि थोड़ी ही देर में घटना की सूचना आसपास के गांव में भी फैल गई। वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। तालाब में बच्चों की खोज शुरू हुई। जब तक बच्चों को तालाब से निकाला गया, तब पांचों की मौत हो चुकी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed