फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Newly appointed ADG law and order Prashant Kumar takes charge in UP

यूपी: नव नियुक्त एडीजी कानून-व्यवस्था ने संभाला पदभार, बोले- जारी रहेगी जीरो टॉलरेंस की नीति

Thu, 28 May 2020 09:26 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 28 May 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
Newly appointed ADG law and order Prashant Kumar takes charge in UP
प्रशांत कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश के नए एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने गुरुवार को पदभार संभाल लिया। 1990 बैच के आईपीएस अफसर प्रशांत की गिनती तेज-तर्रार अधिकारियों में होती है। मेरठ में उनके कार्यकाल में सबसे अधिक अपराधियों के एनकाउंटर हुए। 

विज्ञापन


अब बतौर एडीजी कानून-व्यवस्था पूरे प्रदेश की बागडोर संभालने के बाद उन्हें खुद को साबित करना होगा। डीजीपी मुख्यालय में चार्ज लेने के बाद प्रशांत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि शासन की जो प्राथमिकताएं हैं उन्हें बखूबी निभाना है। 
विज्ञापन


अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी। कोविड-19 को लेकर पुलिस ने जो काम किया है, उसकी तारीफ हर जगह हुई है। यूपी पुलिस की गिनती देश के सबसे अच्छे कोरोना वॉरियर्स के रूप में हो रही है। प्रदेश में ऑफिस ओरिएंटेड काम हुआ जिससे यहां सबसे कम पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्रंटलाइन पर काम कर रहे पुलिस कर्मियों को कोरोना से बचाव के लिए पूरे संसाधन मुहैया कराए गए हैं। चुनौतियों का जिक्र करते हुए प्रशांत ने कहा कि अपने घरों को लौट रहे प्रवासी मजदूर मुख्य चुनौती हैं, लेकिन यूपी में इसे अच्छे से हैंडल किया गया है। 

एनकाउंटर के सवाल पर उन्होंने कहा कि हर जिले की अलग समस्या और रणनीति होती है। मसलन जल संचयन के लिए जो रणनीति बुंदेलखंड में बनाएंगे, उसे नोएडा और गाजियाबाद में लागू नहीं किया जा सकता। प्रतापगढ़ में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और आगजनी की घटना के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस तरह की जो घटनाएं हैं, उनके बारे में पूरी जानकारी हासिल करने के बाद ही टिप्पणी करूंगा।  

Trending Videos

अगले छह महीने चुनौती भरे

प्रशांत के सामने अगले छह महीने चुनौतियों से भरे रहेंगे। इस दौरान उनके सामने पंचायत चुनाव के साथ विभिन्न त्योहारों की चुनौती रहेगी। लॉकडाउन के चलते बेरोजगारी बढ़ने से अपराध बढ़ने की आशंका भी है। 

दूसरे राज्यों से लौटे प्रवासी मजदूरों से संबंधित विवाद अचानक बढ़े हैं। इसके लिए एक दिन पहले ही डीजीपी ने आगाह भी किया है। यह भी कानून-व्यवस्था कायम रखने में प्रशांत के सामने बड़ी चुनौती पेश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed