रूबीना हत्याकांड: बीवी-बच्चों से नाता तोड़ बना किन्नर फिर तलाशा पति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ताल में खुलासा हुआ कि उस्मान उर्फ छोटू ने किन्नर रूबीना बनने के बाद न सिर्फ पत्नी व बच्चों से नाता तोड़ा, बल्कि अपने लिए पति तलाशा था। एक महिला से शादी के बाद भी वह रूबीना से संबंध बनाए रहा लेकिन उसके घर पर युवकों का आवागमन उसे खलता था।
हत्या व लूटकांड की तफ्तीश कर रहे एसओ हसनगंज सुरेश कुमार यादव ने बताया कि रूबीना के मोबाइल का कॉल डिटेल खंगालकर कुछ नंबरों को संदेह के घेरे में लिया गया है। इनमें कई से पूछताछ की जा चुकी है।
कोई नतीजा न निकलने पर बुधवार को इलाके के चार अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है। जांच में सामने आया कि किन्नर बनने के बाद रूबीना ने पत्नी व बच्चों से नाता तोड़ने के साथ अपने लिए पति की तलाश शुरू की थी।
शादीशुदा होने के बाद भी रहे किन्नर से संबंध
वजीरगंज क्षेत्र के एक युवक से उसके गहरे संबंध रहे। इस बीच हसनगंज के शिवनगर का एक युवक उसके संपर्क में आया। रूबीना ने उसे पति मान लिया और उस पर खूब खर्च करने लगी।
किन्नर से रिश्तों को लेकर ताने मिलने पर युवक ने एक युवती से शादी कर ली लेकिन रूबीना से उसके संबंध बने रहे। पुलिस को पता चला है कि रूबीना के साथ काफी वक्त गुजारने वाले युवक ने अपनी पत्नी को भी उसकी देखभाल का जिम्मा सौंप रखा था।
पति व रूबीना के रिश्तों से वाकिफ पत्नी को भी संपत्ति का लालच था। रूबीना के घर पर मनचले युवकों के आवागमन व जाम लड़ाने को लेकर उसका कथित पति आपत्ति जताता था। रूबीना से खफा रिश्तेदार भी संपत्ति के लालच में करीबी बनाए थे।
सूत्रों ने जानकारी दी है कि पुलिस ने रूबीना का कॉल डिटेल खंगालकर संदेह के घेरे में लिए मोबाइल नंबरों का रिकॉर्ड मंगाया है। सभी की रविवार रात की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। एसएसपी मंजिल सैनी ने तफ्तीश में वैज्ञानिक संसाधनों का इस्तेमाल करके आरोपी को पुख्ता सुबूत के साथ जल्द पकड़ने के आदेश दिए हैं।
खंगाला जा रहा है दुबई से कनेक्शन
रूबीना के कमरे में मिले शराब के दो खाली ग्लास व अन्य वस्तुओं से उतारी अंगुलियों की छाप का संदेह के घेरे में आए लोगों की अंगुलियों के निशान से मिलान कराने की हिदायत दी है।
सात साल पहले तक तंगहाली से जूझ रहे उस्मान के किन्नर रूबीना बनने के बाद लाखों की संपत्ति जुटाने के साथ परिवारीजन व अन्य करीबी लोगों पर दिल खोलकर खर्च करने की भी छानबीन चल रही है। उसके दुबई कनेक्शन भी खंगाले जा रहे हैं।
परिवारीजनों का कहना है कि हत्या-लूट कांड की रात रूबीना को दुबई से उसके भतीजे ने कॉल की थी। उसने शोर सुनकर माजरा जानने की कोशिश की लेकिन, रूबीना ने थोड़ी देर बाद बात करने को कहकर फोन काट दिया। इसके बाद से उसका मोबाइल बंद है। रूबीना की हत्या के बाद दुबई से एक महिला ने कुछ लोगों को कॉल करके माजरा जानने की कोशिश की।
तंगहाल उस्मान से यूं बना था रूबीना
हसनगंज के शिवनगर खदरा में बीते दिनों किन्नर रूबीना नशे की हालत में जिंदा जलाई गई थी। पुलिस को शक है कि किसी करीबी ने उसके साथ बैठकर शराब पी। नगदी-गहनों के साथ दोनों मोबाइल लूटने के बाद रूबीना पर पेट्रोल डालकर आग लगाई और स्कूटी लेकर फरार हो गया।
बीते दिनों रुबीनी की हत्या के बाद पुलिस ने दो किन्नरों गुड्डन व फिजा और नौकरानी नसरीन से पूछताछ की और अक्सर रूबीना के घर जाने वाले नाई को हिरासत में लिया है। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व सीसीटीवी फुटेज से बदमाश की तलाश की जा रही है। सीओ महानगर विशाल विक्रम सिंह ने बताया कि डॉक्टरों ने बुरी तरह जले रबीना के शव के पोस्टमार्टम में दम घुटने से मौत की पुष्टि की है।
वजीरगंज के बांसमंडी इलाके में रहने वाला छोटू उर्फ उस्मान अपनी बीवी व दो बच्चों को छोड़ करीब सात साल पहले किन्नर बना था। रूबीना बनते ही उसकी तंगहाली दूर होने लगी। उसके तन पर लाखों के गहने और पर्स नोट से भरा रहता था। वह परिवारीजनों के साथ अन्य करीबियों का भी खर्च उठाता था। पड़ताल में अहम जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने संपत्ति के लालच में हत्या का अंदेशा जताया है।