{"_id":"2c61aff709b94fcc7f6d8b82dd6a1ecd","slug":"new-rail-track-for-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ से और आसान होगा दिल्ली का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ से और आसान होगा दिल्ली का सफर
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Mon, 14 Oct 2013 11:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई और कानपुर के रास्ते दिल्ली जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें और आसान होंगी। यह मुमकिन होगा एक नए रेलमार्ग से।
विज्ञापन
दरअसल दिल्ली के लिए एक और रेलमार्ग डवलप करने की योजना है। रेलवे ऐशबाग, मोहिबुल्लापुर, इटौंजा होकर सीतापुर के रास्ते दिल्ली के लिए एक और रेलमार्ग बनाने की तैयारी कर रहा है।
नया रेलमार्ग ऐशबाग-पीलीभीत रेलखंड के अमान परिवर्तन होते ही शुरू हो सकेगा। नए रेलमार्ग से जहां कानपुर व हरदोई रेलखंड पर यातायात का दबाव कम होगा, वहीं नई ट्रेनें चलने से वेटिंग की समस्या से यात्रियों को छुटकारा भी मिलेगा।
विज्ञापन
रविवार को गोमतीनगर टर्मिनल के निर्माणाधीन कार्य का जायजा लेने आए पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक केके अटल ने यह जानकारी दी।
महाप्रबंधक ने बताया कि गोमतीनगर टर्मिनल का काम अब दो की जगह तीन फेस में होगा। पहले फेस में दो नई रेल लाइन और दो प्लेटफार्म बनाकर इसे क्रॉसिंग स्टेशन के रूप में विकसित करने का काम पूरा होने वाला है।
विज्ञापन
दिसंबर में क्रॉसिंग स्टेशन शुरू हो जाएगा। यहां गोरखपुर इंटरसिटी सहित कई और मुख्य ट्रेनों के ठहराव के लिए अभी इंतजार करना होगा।
दरअसल क्रॉसिंग स्टेशन पर भी यदि किसी ट्रेन का ठहराव किया जाता है, तो दस मिनट तक प्लेटफार्म रोकने के लिए मल्हौर से बादशाहनगर जंक्शन तक ट्रेन संचालन रोकना होगा।
मेमू की तैयारी शुरू
महाप्रबंधक ने बताया कि बाराबंकी से गोंडा तक रेल विद्युतीकरण पूरा हो गया है। बस रेल संरक्षा आयुक्त के दौरे के बाद इस पर बिजली वाली ट्रेनें दौड़ाने की अनुमति मिलने का इंतजार है।
अनुमति मिलते ही लखनऊ से बाराबंकी जाने वाले मेमू के रेक को गोंडा तक बढ़ा दिया जाएगा।
सर्कुलर रेललिंक मुश्किल
पूर्व डीआरएम विनोद कुमार यादव ने बादशाहनगर जंक्शन से मोहिबुल्लापुर रेलवे स्टेशन तक शहर के बीच में नई रेल लाइन बिछाकर सर्कुलर रेलसेवा शुरू करने का प्रस्ताव बनाया था।
इसके लिए सर्वे भी होना था लेकिन रविवार को दौरे पर आए महाप्रबंधक ने जब इस योजना का जिक्र किया तो बताया गया कि यह अब मुमकिन नहीं है।
दरअसल बादशाहनगर से मोहिबुल्लापुर तक बीच में कई ओवरब्रिज भी पड़ रहे हैं। ओवरब्रिज के कारण ऊपर से नया रेललिंक बनाना मुमकिन नहीं है। अब मल्हौर को बख्शी का तालाब रेलवे स्टेशन से जोड़ने की संभावनाओं पर रेलवे विचार करेगा।
बाईपास होंगी दिल्ली की ट्रेनें
गोमतीनगर टर्मिनल बनने के बाद दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनों का यहां ठहराव होगा। रेलवे इसके बाद ट्रेनों को बादशाहनगर स्टेशन पर ठहराव देकर उसे ऐशबाग से सीधे मानकनगर की ओर भेजेगा। इसके लिए ऐशबाग से मानकनगर बाईपास लाइन बिछायी जाएगी।