फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new possibility in shortening distance between delhi to patna.

ऐसा हुआ तो 10 घंटे में पहुंचेंगे दिल्ली से पटना!

Tue, 02 Dec 2014 11:24 AM IST
अनिल श्रीवास्तव/ अमर उजाला, लखनऊ
अनिल श्रीवास्तव/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 02 Dec 2014 11:24 AM IST
विज्ञापन
new possibility in shortening distance between delhi to patna.

दिल्ली से पटना महज 10 घंटे में पहुंच सकते हैं। सुनकर हैरान हो गए न! लेकिन यह सपना सच हो सकता है अगर यूपी के साथ-साथ बिहार सरकार इसके लिए दिलचस्पी दिखाए।

विज्ञापन


दरअसल आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास के साथ ही यूपी सरकार ने गंगा एक्सप्रेस-वे को नए एलाइनमेंट पर बनवाने की संभावनाएं तलाशनी शुरू कर दी हैं।

इसे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से जोड़ते हुए आजमगढ़ होते हुए बलिया तक ले जाने की योजना है। यूपी एक्सप्रेस-वे इंडस्ट्रियल डवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) के सूत्रों का कहना है कि नए एलाइनमेंट के अनुसार नोएडा से बलिया के बीच की दूरी 1047 किलोमीटर से घटकर लगभग 765 किलोमीटर रह जाएगी।
विज्ञापन


यानी नोएडा से बलिया के बीच की दूरी 235 किमी कम हो जाएगी। इसके बाद अगर बिहार सरकार बलिया से पटना तक 300 किलोमीटर का एक्सप्रेस-वे बनवाने को तैयार हो जाती है तो दिल्ली से पटना की दूरी 10 घंटे में तय करने का सपना हकीकत में बदल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि मायावती सरकार में नोएडा से बलिया तक 1047 किलोमीटर लंबे आठ लेन के एक्सप्रेस-वे के निर्माण का फैसला किया गया था।

परियोजना में 20 हजार करोड़ के खर्चे का अनुमान

new possibility in shortening distance between delhi to patna.

लेकिन वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से मंजूरी नहीं मिलने के कारण इस परियोजना आगे नहीं बढ़ पाई। वर्ष 2012 सपा की सरकार बनने के बाद यह परियोजना पुन: ठंडे बस्ते में चली गई।

लेकिन आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे की शुरुआत के साथ ही अब नए सिरे से बलिया तक एक्सप्रेस-वे के निर्माण की कवायद शुरू की गई है।

यूपीडा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे को आजमगढ़ होते हुए बलिया तक ले जाने की संभावनाएं तलाशने में जुट गया है। इसके लिए यूपीडा ने फिजिबिलिटी स्टडी शुरू करा दी है। साथ ही अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग को पत्र भेजकर इसके लिए अनुमति मांगी है।

यूपीडा के सूत्रों का कहना है कि नोएडा से बलिया तक एक्सप्रेस-वे के निर्माण में तो कोई बड़ी बाधा आने की उम्मीद नहीं है क्योंकि इसे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से ही जोड़ने की योजना है।

इस परियोजना पर लगभग 20 हजार करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है। फिजिबिलिटी स्टडी के बाद ही यह तय हो पाएगा कि इसे पीपीपी मोड पर बनवाया जाए या राज्य सरकार अपने संसाधनों से बनवाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed