फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Major News from UP: Yogi announces government jobs for one lakh youths; commotion at a meeting of seers; Mayaw

UP Big News: योगी बोले- एक लाख युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी, संतों की बैठक में हंगामा; मायावती का बड़ा एलान

Tue, 25 Aug 2026 05:15 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 25 Aug 2026 05:15 PM IST
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।

विज्ञापन
Major News from UP: Yogi announces government jobs for one lakh youths; commotion at a meeting of seers; Mayaw
UP Big News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन

Major News from UP: Yogi announces government jobs for one lakh youths; commotion at a meeting of seers; Mayaw
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : CM Yogi X Handle

सीएम योगी का बड़ा एलान, बोले- छह महीने के अंदर एक लाख युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार ने 9 साल में 9.30 लाख से अधिक युवाओं को पारदर्शी ढंग से बिना भेदभाव सरकारी नौकरियां दी हैं। यूपी में कभी एक लाख नौकरियां कल्पना होती थी, लेकिन हम छह महीने के भीतर एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र देने जा रहे हैं। रिजल्ट की प्रक्रिया चल रही है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

Major News from UP: Yogi announces government jobs for one lakh youths; commotion at a meeting of seers; Mayaw
मायावती का बड़ा एलान। - फोटो : अमर उजाला

मायावती का बड़ा एलान, पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा

राजधानी लखनऊ स्थित बसपा कार्यालय में मंगलवार को हुई बैठक में मायावती ने पंजाब समेत उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में पार्टी की गतिविधियों और संगठन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पंजाब में बसपा आगामी विधानसभा चुनाव किसी भी दल से गठबंधन या समझौता किए बिना अपने बलबूते लड़ेगी। चुनावी गठबंधन से बसपा को सीट और वोट प्रतिशत दोनों में नुकसान होने की आशंका रहती है। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बनाए रखते हुए विरोधियों के साम, दाम, दंड और भेद जैसे हथकंडों का डटकर मुकाबला करने की तैयारी करनी होगी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

Major News from UP: Yogi announces government jobs for one lakh youths; commotion at a meeting of seers; Mayaw
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद पर संतों की बैठक में हंगामा, - फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी.

राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद पर संतों की बैठक में हंगामा

अयोध्या स्थित राम मंदिर चढ़ावे के कथित विवाद को लेकर संत समाज की बैठक में मंगलवार को उस समय हंगामा हो गया, जब बैठक स्थल पर अयोध्या पुलिस और इंटेलिजेंस के जवान पहुंच गए। संतों ने आरोप लगाया कि उन्हें राम मंदिर चढ़ावे के कथित विवाद पर बैठक और चर्चा करने से रोका गया। बैठक स्थल से मीडिया कर्मियों को बाहर किए जाने को लेकर भी संतों और पुलिस के बीच तनातनी की स्थिति बनी। पुलिस और एलआईयू की तैनाती से संतों में नाराजगी और बढ़ गई। पढ़ें पूरी खबर
 

Major News from UP: Yogi announces government jobs for one lakh youths; commotion at a meeting of seers; Mayaw
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत

यूपी के बाराबंकी में मंगलवार को डंपर और कार की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। जबकि, आठ साल की हुदा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार सवार लोग लखनऊ के कमता इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। कार आदर्श नगर, कमता निवासी मोहम्मद शरीफ के नाम पर है। 

हादसा मसौली थाना क्षेत्र के बांदा-बहराइच मार्ग पर हुआ। पुलिस के मुताबिक, बिंदौरा चौराहे के पास कार मुड़ रही थी, तभी बाराबंकी तरफ से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार सवार लोग भीतर ही फंस गए। राहगीरों ने उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई। पढ़ें पूरी खबर

Major News from UP: Yogi announces government jobs for one lakh youths; commotion at a meeting of seers; Mayaw
चेहरे पर घूंघट, हाथों में थाली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

चेहरे पर घूंघट, हाथों में थाली, गोवर्धन तहसील महिलाओं ने मचाया शोर

मथुरा के गोवर्धन में तहसील प्रशासन की कथित कार्यप्रणाली से नाराज महिलाओं ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। महिलाएं थाली बजाते हुए गोवर्धन तहसील परिसर पहुंचीं और प्रशासन को जगाने का संदेश दिया। इस दौरान थाली बजाते हुए महिलाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed